IND vs NZ Live Updates: पावरप्ले हुआ समाप्त, न्यूजीलैंड की आक्रामक बल्लेबाजी जारी

NZ Vs IND T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रहा है।
India Vs New Zealand Live Updates
भारत और न्यूजीलैंड के कप्तान सोर्स- सोशल मीडिया

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा पहला टी-20 मैच, ईशान किशन के पास बड़ा मौका 

India vs New Zealand 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, गुरुवार क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद दोनों टीमें आमने-सामने हैं। जहां न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे है तो वहीं भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि टी-20 फॉर्मेट में आखिरी बार दोनों टीमें विश्व कप 2026 के फाइनल में भिड़ी थी। तब भारत ने अहमदाबाद में 96 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम चाहेगी कि भारत को यहां हराया जाए और वर्ल्ड कप की हार के जख्मों पर थोड़ा मरहम लगाया जाए।

IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, मयंक यादव ने भारत को दिलाई पहली सफलता

भारत को न्यूजीलैंंड के खिलाफ पहली सफलता मिल गई है। मयंक यादव ने टिम साइफर्ट को कैच आउट कराकर पवेलियन भेज। फिलहाल न्यूजीलैंड का स्कोर पावरप्ले की समाप्ती के बाद 65 रन हो गया है।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की आक्रामक बल्लेबाज जारी 

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम आक्रामक अंदाज में बैटिंग कर रही है। दोनों ओपनिंग बल्लेबाज टिम साइफर्ट और फिन एलन तेज तर्रार बैटिंग का मुजायरा पेश कर रहे है। 5वां ओवर प्रगति पर है। टीम का स्कोर 48 रन पहुंच चुका है।

India vs New Zealand 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच जारी

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है जबकि भारत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रहा है। न्यूजीलैंड का स्कोर 3 ओवर की समाप्ती पर 29 रन हो गया है।

IND Vs NZ Score: न्यूजीलैंड की बैटिंग हुई शुरू, भारत कर रहा गेंदबाजी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनिंग करने फिन एलेन और टिम सीफर्ट बैटिंग करने मैदान पर उतरे है। पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार डाल रहे है।

New Zealand Vs India: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

भारतीय टीम की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

IND vs NZ: टी-20 में भारत का पलड़ा है भारी

आंकड़ों की बात करें तो इस फॉर्मेट में भारतीय टीम का दबदबा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 31 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 19 और न्यूजीलैंड ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है (1 मैच टाई रहा)। जनवरी 2020 से अब तक दोनों टीमों के बीच हुए 20 मुकाबलों में से 16 भारत ने जीते हैं।

IND vs NZ T20: ईशान किशन के पास है ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका 

इस मुकाबले में भारतीय ओपनर ईशान किशन एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। ईशान जैसे ही मैच में 7 रन बनाएंगे, वह भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष (एक साल) में सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वह सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

NZ Vs IND 1st T20I: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com