IND W vs PAK W: भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को रौंदा, 7 विकेट से जीता मैच

India vs Pakistan Women's Asia Cup 2026 Live: महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया।
ind vs pak score live
एशिया कप में आज भारत- पाकिस्‍तान का महामुकाबलाAI Image

IND W vs PAK W Match Result: विमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के आगे पाकिस्तानी टीम भी नहीं टिक पाई। पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उतरी। इस मुकाबले पर सभी की नजरें थीं, लेकिन नतीजा एक बार फिर वही रहा, जो पिछले 4 मुकाबलों में देखने को मिला। पाकिस्तान को महज 55 रन के सबसे छोटे स्कोर पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने सिर्फ 52 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज का अंत जीत की हैट्रिक के साथ किया।

IND W vs PAK W Live: दुबई में भारत-पाकिस्तान की टक्कर

महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है और अब उसकी नजर ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहने पर है। 

IND W vs PAK W Live: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक 17 T20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 14 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 3 मुकाबलों में जीत मिली है। आंकड़ों में भारत का पलड़ा साफ तौर पर भारी है।

IND W vs PAK W Live: कितने बजे शुरू होगा Ind Vs Pak मैच?

 महिला एशिया कप 2026 में आज बड़ा मुकाबला है। भारत बनाम पाकिस्तान महिला टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच 8 बजे से शुरू होगा। 7:30 पर टॉस के लिए भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना मैदान पर होंगी।

IND W vs PAK W Live: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

IND W vs PAK W Live: थोड़ी देर में होगा टॉस

7:30 पर टॉस के लिए भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना मैदान पर होंगी।

IND W vs PAK W Live: पाकिस्‍तान की कप्‍तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया

पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फ़ातिमा सना ने टॉस जीतर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते हैं। हम ज़्यादा से ज़्यादा रन बनाना चाहते हैं। हमें पता है कि हमारी बॉलिंग अच्छी है, हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे, इसीलिए हमने यह फ़ैसला किया।

IND W vs PAK W Live: दोनों टीमों की Playing-11

दोनों टीमें अपने पिछले मैचों की प्लेइंग-11 के साथ उतर रही हैं।

  • पाकिस्तान महिला प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फ़िरोज़ा, आयशा ज़फ़र, शवाल ज़ुल्फ़िकार, एमान फातिमा, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), नशरा संधू, सादिया इकबाल, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी

  • भारत महिला प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़

हरमनप्रीत कौर का बतौर कप्तान 150वां मैच

हरमनप्रीत कौर ने टॉस पर आते ही इतिहास रच दिया। वह बतौर कप्तान 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं। वह ऐसा करने वाली पहली कप्तान बन गई हैं। इससे पहले पुरुष क्रिकेट में भी कोई इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाया है।

दोनों कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला शुरू होने से पहले ही माहौल में एक बार फिर पुरानी कड़वाहट देखने को मिली। मैच के टॉस के समय भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने आपस में हाथ नहीं मिलाया।

पाकिस्तान ने पहले ओवर में 4 रन बनाए

मैच के पहले ओवर में पाकिस्तान ने 4 रन बनाए। क्रांति गौड़ ने पहली बॉल वाइड डाली। उनकी चौथी बॉल पर 3 रन आए। इस ओवर में पाकिस्तान ने कोई विकेट नहीं गंवाया।

IND W vs PAK W LIVE Score: पाकिस्तान को लगा बैक टू बैक झटका

पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। मुनीबा अली 13 रन बनाकर लौटी थीं और अब गुल फिरोजा को भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन जाना पड़ा है। मुनीबा को शेफाली वर्मा ने आउट किया। गुलफिरोजा को श्री चरणी ने नंदिनी शर्मा के हाथों कैच कराया। पाकिस्तान का स्कोर 28/2 हो चुका है।

IND W vs PAK W LIVE Score: 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का 36/6

पाकिस्तान की पारी के 13 ओवर पूरे हो गए हैं और टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 45 रन ही बनाए हैं। एयमान फातिमा और उम्म-ए-हानी क्रीज पर हैं।

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान को 8वां विकेट

भारत की गेंदबाज पूरी तरह हावी नजर आ रही हैं. उन्होंने पाकिस्तान को 8वां झटका भी दे दिया है। पाकिस्तान ने ये विकेट सिर्फ 48 रन के स्कोर पर गंवाया है।

IND W vs PAK W Live Score: 55 रन पर पाकिस्तान की पूरी टीम ऑल आउट

पाकिस्तान की टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई। T20I में यह उनका अब तक का सबसे कम स्कोर है।

IND W vs PAK W: टीम इंडिया के रन चेज का आगाज

भारत की पारी का आगाज हो गया है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं. टीम को जीत के लिए सिर्फ 56 रन बनाने हैं।

IND W vs PAK W Live: फातिमा ने भारत को दिए 2 झटके

पाकिस्‍तान की कप्‍तान फातिमा सना ने दूसरे ओवर में भारत को 2 झटके दिए। उन्‍होंने तीसरी गेंद पर शेफाली वर्मा और आखिरी गेंद पर प्रतिका रावल का विकेट चटकाया। रावल ने 3 गेंदों पर 4 रन बनाए। अब भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आई हैं। 

IND W vs PAK W Live: स्‍मृति मंधाना आउट

भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर चुका है। फातिमा सना ने स्‍मृति मंधाना को LBW आउट किया। मंधाना ने 11 गेंदों पर 9 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 2 चौके लगाए। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन है। 

IND W vs PAK W Live: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

भारतीय महिला टीम ने टी-20 एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। उसने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com