- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Sri Lanka Asia Cup 2025 Super 4 Live Cricket Score Match At Dubai Cricket Stadium Scorecard Liveblog In Hindi
India vs Sri Lanka Highlights: भारत ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला, श्रीलंका को रोमांचक मैच में हराया
India vs Sri Lanka Highlights: एशिया कप 2025 के सुपर-4 के अंतिम मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। अर्शदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

India vs Sri Lanka Highlights, T20 Asia Cup 2025 Super Four: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के आखिरी सुपर-4 मैच का परिणाम सुपर ओवर के माध्यम से आया। सुपर ओवर में श्रीलंका सिर्फ दो रन बना सकी। कुसाल परेरा और शनाका ने अपना विकेट बिना खाता खोले गंवाया। कामिंडु मेंडिस 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से सुपर ओवर अर्शदीप ने डाला। जीत के लिए जरूरी 3 रन सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर बनाकर टीम को जीत दिला दी। उनके साथ पारी की शुरुआत करने गिल आए थे। श्रीलंका के लिए सुपर ओवर लेकर वानिंदु हसरंगा लेकर आए थे। अब 28 सितंबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
सुपर ओवर से पहले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 52 गेंद पर शतक लगाया। यह टी20 का उनका पहला शतक था। निसांका पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। उन्होंने सभी गेंदबाजों पर अटैक किया और फील्ड के हर क्षेत्र में शॉट लगाए। निसांका आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। वह 58 गेंद पर 6 छक्के और 7 चौके की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे। प्रचंड फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मैच में भी तूफानी बल्लेबाजी की और लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। महज 22 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक ने 31 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
T20I में इंग्लैंड का कीर्तिमान, श्रीलंका के खिलाफ लगातार दर्ज की 12वीं जीत; कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
T20 World Cup में विल जैक्स ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
T20 World Cup Super-8: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत इन खिलाड़ियों के साथ उतरा मैदान में; देखें प्लेइंग-11
27 Sep 2025 01:01 AM (IST)
27 Sep 2025 01:01 AM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: भारत के कप्तान क्या कहा?
सूर्यकुमार यादव ने कहा यह फ़ाइनल जैसा लग रहा था। लड़कों ने पहली पारी के बाद दूसरी पारी में ज़बरदस्त जज़्बा दिखाया। मैंने उन्हें कहा था कि इसे सेमीफ़ाइनल की तरह खेलो। जीतने के बाद हमेशा अच्छा लगता है। जिस तरह की शुरुआत मिली और फिर संजू व तिलक ने जिस तरह बल्लेबाज़ी की और वहां से लय को आगे बढ़ाया, वह तारीफ़ योग्य है। अर्शदीप कई बार ऐसी स्थिति में गेंदबाजी में की है। सब मिलाकर अच्छा रहा। दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया।
27 Sep 2025 12:59 AM (IST)
27 Sep 2025 12:59 AM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: मैच टाई में 200 से ज़्यादा का कुल स्कोर (पूर्ण सदस्य टीमें)
- 214 - न्यूज़ीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, क्राइस्टचर्च, 2010 (न्यूज़ीलैंड जीता)
- 212 - भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान, बेंगलुरु, 2024 (भारत जीता)
- 202 - भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, 2025 (भारत जीता)*
27 Sep 2025 12:58 AM (IST)
27 Sep 2025 12:58 AM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज़्यादा जीत
- 24 - पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड (49 मैच)
- 23 - भारत बनाम श्रीलंका (33 मैच)*
- 23 - न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान (49 मैच)
- 21 - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (31 मैच)
(सुपर ओवर जीत सहित)
27 Sep 2025 12:56 AM (IST)
27 Sep 2025 12:56 AM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: सुपर ओवर में भारत ने जीता मुकाबला
सुपर ओवर में भारत ने पहली ही गेंद पर 3 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप में लगातार छठा जीत हासिल किया। सुपर ओवर में भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका के दो विकेट चटकाए।
27 Sep 2025 12:21 AM (IST)
27 Sep 2025 12:21 AM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: सुपर ओवर में अर्शदीप का जलवा
सुपर ओवर में अर्शदीप ने श्रीलंका के दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया। अब भारत को जीत के लिए महज 3 रनों की जरूरत है। अर्शदीप ने शनाका और कुसल परेरा को आउट किया।
27 Sep 2025 12:14 AM (IST)
27 Sep 2025 12:14 AM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: श्रीलंका ने दी भारत को टक्कर
एशिया कप में श्रीलंका की टीम ने ही भारत को कड़ी टक्कर दी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी 202 रन बनाए। श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने 107 रनों की पारी खेली। उसके अलावा कुसल परेरा ने 58 और शनाका ने 22 रन बनाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 1, अर्शदीप सिंह ने 1, हर्षित राणा ने 1, कुलदीप यादव ने 1 और वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट चटकाए।
27 Sep 2025 12:12 AM (IST)
27 Sep 2025 12:12 AM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: श्रीलंका ने भी 20 ओवर में बनाए 202 रन
श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 202 रन बनाए। इसी के साथ स्कोर बराबर हो गया। अब सुपर ओवर का मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
26 Sep 2025 11:56 PM (IST)
26 Sep 2025 11:56 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: T20I में श्रीलंका के लिए शतक
- 100 - महेला जयवर्धने बनाम जिम्बाब्वे, 2010 विश्व कप
- 104* - टी दिलशान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2011
- 101 - कुसल परेरा बनाम न्यूजीलैंड, 2025
- 101* - पथुम निसांका बनाम भारत, 2025**
26 Sep 2025 11:55 PM (IST)
26 Sep 2025 11:55 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
122 - बाबर हयात (हांगकांग) बनाम ओएमए, फतुल्लाह, 2016
122* - विराट कोहली (IND) बनाम AFG, दुबई, 2022
101* - पथुम निसांका (श्रीलंका) बनाम भारत, दुबई, 2025**
26 Sep 2025 11:53 PM (IST)
26 Sep 2025 11:53 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: पथुम निसांका का शतक
पथुम निसांका ने 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान निसांका ने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। निसांका की इस पारी के वजह से श्रीलंका जीत के करीब पहुंच गई है।
26 Sep 2025 11:51 PM (IST)
26 Sep 2025 11:51 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: श्रीलंका लगा चौथा झटका
श्रीलंका को चौथा झटका कामिंडु मेंडिस के रूप में लगा। मेंडिस 3 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप ने कामिंडु को आउट करके चौथा श्रीलंका को चौथा झटका दिया।
26 Sep 2025 11:43 PM (IST)
26 Sep 2025 11:43 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका
श्रीलंका को चरिथ असलंका के रूप में तीसरा झटका लगा। 157 के स्कोर पर 5 रन बनाकर असलंका आउट हो गए। कुलदीप यादव ने असलंका का विकेट लिया।
26 Sep 2025 11:29 PM (IST)
26 Sep 2025 11:29 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: वरुण चक्रवर्ती के कुसल परेरा को किया आउट
कुसल परेरा 58 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका को दूसरा झटका 134 के स्कोर पर लगा। परेरा 8 चौका और एक छक्का लगाकर आउट हो गए। वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम को सफलता दिलाई।
26 Sep 2025 11:17 PM (IST)
26 Sep 2025 11:17 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: 10 ओवर के बाद श्रीलंका मजबूत स्थिति में
10 ओवर के बाद श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। पथुम निसांका 61 और कुसल परेरा 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले 10 ओवर में श्रीलंका मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
26 Sep 2025 11:10 PM (IST)
26 Sep 2025 11:10 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: कुसल परेरा ने भी पूरा किया अर्धशतक
कुसल परेरा ने भी 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान कुसल परेरा ने 7 चौका और एक छक्का लगाया।
26 Sep 2025 11:05 PM (IST)
26 Sep 2025 11:05 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: पथुम निसांका ने जड़ा अर्धशतक
पथुम निसांका ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक बनाया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निसांका द्वारा खेली गई गेंदों के मामले में 25 गेंदें सबसे तेज अर्धशतक हैं।
26 Sep 2025 10:52 PM (IST)
26 Sep 2025 10:52 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: 5 ओवर में 60 के पार पहुंचा स्कोर
श्रीलंका ने शानदार शुरुआत कर दी है। महज 5 ओवर में 61 रन बनाए। पथुम निसांका 46 और कुसल परेरा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। पथुम निसंका ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है।
26 Sep 2025 10:36 PM (IST)
26 Sep 2025 10:36 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: श्रीलंका को लगा पहला झटका
श्रीलंका को कुसल मेंडिस के रूप में पहला झटका लगा। मेंडिस बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 7 के स्कोर पर ही पहली विकेट गिरा।
26 Sep 2025 10:12 PM (IST)
26 Sep 2025 10:12 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार सबसे ज़्यादा 30 से ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- 7 - मोहम्मद रिज़वान, 2021
- 7 - रोहित शर्मा, 2021-22
- 7 - अभिषेक शर्मा, 2025*
26 Sep 2025 10:12 PM (IST)
26 Sep 2025 10:12 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: भारत के लिए लगातार तीन बार 50+ का स्कोर (टी20I)
- विराट कोहली (3 बार)
- केएल राहुल (2 बार)
- सूर्यकुमार (2 बार)
- रोहित शर्मा
- श्रेयस अय्यर
- अभिषेक शर्मा*
26 Sep 2025 10:11 PM (IST)
26 Sep 2025 10:11 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: किसी टी20I टूर्नामेंट/श्रृंखला में सर्वाधिक रन (पूर्ण सदस्य टीमें)
- 331 - फिल साल्ट बनाम वेस्टइंडीज, 2023 (5 पारी)
- 319 - विराट कोहली, टी20 विश्व कप 2014 (6 पारी)
- 317 - टी20 दिलशान, टी20 विश्व कप 2009 (7 पारी)
- 316 - मोहम्मद रिज़वान बनाम इंग्लैंड, 2022 (6 पारी)
- 309* - अभिषेक शर्मा, एसी 2025 (6 पारी)
26 Sep 2025 10:10 PM (IST)
26 Sep 2025 10:10 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप में सर्वोच्च स्कोर
- 212/2 - भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान, दुबई, 2022
- 202/5 - भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, 2025*
- 193/2 - पाकिस्तान बनाम हांगकांग, शारजाह, 2022
- 192/2 - भारत बनाम हांगकांग, दुबई, 2022
26 Sep 2025 10:01 PM (IST)
26 Sep 2025 10:01 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: भारत ने बनाया एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा स्कोर
भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में 200 रनों का आंकड़ा पार किया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए। अभिषेक शर्मा ने 61, तिलक वर्मा ने नाबाद 49, संजू सैमसन ने 39 और अक्षर पटेल ने 21 रनों की पारी खेली।
26 Sep 2025 09:37 PM (IST)
26 Sep 2025 09:37 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन
हार्दिक पांड्या के रूप में भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा है। हार्दिक पांड्या 2 रन बनाकर आउट हो गए। 162 के स्कोर पर भारतीय टीम ने पांचवां विकेट गंवाया। दुष्मंथा चमीरा ने पांड्या को आउट किया।
26 Sep 2025 09:33 PM (IST)
26 Sep 2025 09:33 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: संजू सैमसन के रूप में लगा चौथा झटका
संजू सैमसन 39 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन ने इस दौरान 23 गेंदों का सामना किया। 159 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा। शनाका ने संजू सैमसन को आउट किया।
26 Sep 2025 08:58 PM (IST)
26 Sep 2025 08:58 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा 31 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। 92 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।
26 Sep 2025 08:47 PM (IST)
26 Sep 2025 08:47 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव सस्ते में हुए आउट
सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को दूसरा झटका 74 के स्कोर पर लगा। वानिंदु हसरंगा ने सूर्या को चलता किया।
26 Sep 2025 08:41 PM (IST)
26 Sep 2025 08:41 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान अभिषेक ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही वो टी20 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। भारतीय टीम ने 6 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाए।
A solid start for #TeamIndia 💪
5️⃣0️⃣ up from 4.3 overs with Abhishek Sharma (33*) and Captain Suryakumar Yadav (10*) at the crease 👌
Updates ▶️ https://t.co/xmvjWCaN8L#AsiaCup2025 | #Super4 | #INDvSL pic.twitter.com/vfP5CrCULY
— BCCI (@BCCI) September 26, 2025
26 Sep 2025 08:36 PM (IST)
26 Sep 2025 08:36 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: भारतीय टीम पांच ओवर में ही पहुंचा 50 के पार
भारतीय टीम ने 5 ओवर के अंदर ही 50 रन पूरे कर लिए। 5 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 41 और सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं एक मात्र विकेट महीश तीक्षणा को मिला।
26 Sep 2025 08:14 PM (IST)
26 Sep 2025 08:14 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: शुभमन गिल के रूप में भारत को लगा पहला झटका
शुभमन गिल के रूप में भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 15 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। महीश तीक्षणा ने श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई।
26 Sep 2025 08:08 PM (IST)
26 Sep 2025 08:08 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत के लिए पारी का आगाज करने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी उतरी है। वहीं श्रीलंका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत नुवान तुषारा ने की।
26 Sep 2025 07:38 PM (IST)
26 Sep 2025 07:38 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: श्रीलंका की प्लेइंग-11
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जेनिथ लियानगे, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, नुवान तुषारा
26 Sep 2025 07:37 PM (IST)
26 Sep 2025 07:37 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: भारतीय टीम का प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
26 Sep 2025 07:36 PM (IST)
26 Sep 2025 07:36 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम जो करते आ रहे है वहीं करेंगे। अच्छा माहौल, अच्छा खेल और हम इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। कैच छूटना खेल का हिस्सा है। हमने दो बदलाव किए हैं - बुमराह और दुबे आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। अर्शदीप और हर्षित राणा को प्लेइंग में शामिल किया गया है।
26 Sep 2025 07:33 PM (IST)
26 Sep 2025 07:33 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: श्रीलंका ने जीता टॉस
श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
26 Sep 2025 07:06 PM (IST)
26 Sep 2025 07:06 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: ICC ने सूर्यकुमार यादव पर लगाया जुर्माना
आईसीसी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य झड़प का हवाला देते हुए की गई टिप्पणी के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
26 Sep 2025 06:57 PM (IST)
26 Sep 2025 06:57 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत ने छोड़े हैं सबसे ज्यादा कैच
एशिया कप 2025 में भारत ने सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक 12 कैच छोड़े हैं। उनकी कैचिंग क्षमता 67.5% है जो हांगकांग चीन के बाद दूसरे सबसे खराब है। चार कैच वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर छूटे हैं। बड़े मैचों में इस तरह की कोताही की गुंजाइश नहीं रहती और स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने भी स्वीकार किया कि इस विभाग में सुधार करना होगा। चक्रवर्ती की गेंदों पर भी कई कैच छूटे हैं।
26 Sep 2025 06:55 PM (IST)
26 Sep 2025 06:55 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबले में कौन रहा है आगे
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 31 मैच हुए हैं। भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका की टीम 9 मुकाबले जीतने में सफल रही है। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी पांच मुकाबलों में भारतीय टीम ने चार मैच अपने नाम किए हैं। श्रीलंका सिर्फ़ एक मैच जीतने में सफल रही है।
26 Sep 2025 06:53 PM (IST)
26 Sep 2025 06:53 PM (IST)India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: एशिया कप के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला आज
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 का आखिरी सुपर फोर मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम सुपर-4 के दोनों मैच जीतकर पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है और यह मुकाबला उसके लिए तैयारियों की अंतिम परीक्षा होगी। श्रीलंका शुरुआती दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर है।
India vs sri lanka asia cup 2025 super 4 live cricket score match at dubai cricket stadium scorecard liveblog in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 23 फरवरी: मेटा-व्हाट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी पर SC में आज सुनवाई, 213 करोड़ जुर्माने पर फैसला संभव
Feb 23, 2026 | 07:02 AMनवभारत निशानेबाज: महुआ, पूर्व प्रेमी और कुत्ता नहीं मिल पाया संरक्षण का छत्ता
Feb 23, 2026 | 06:58 AMBAFTA में फरहान अख्तर का जलवा…कई हॉलीवुड फिल्मों को हराकर ‘बूंग’ ने जीता ये खास अवार्ड, दिल छू लेगी कहानी
Feb 23, 2026 | 06:55 AMHealth Tips: रोज थाली में आलू की जगह शामिल करें ये एक चीज, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर
Feb 23, 2026 | 06:45 AMBirthday Horoscope: 23 फरवरी को जन्में लोगों को इस साल मिलेगा राजकीय सम्मान! जानें अपनी राशि का हाल
Feb 23, 2026 | 06:15 AMसंत गाडगे महाराज: हाथों में झाड़ू और कीर्तन से बदल दी समाज की सोच, क्यों कहा जाता है उन्हें ‘क्रांतिकारी संत’?
Feb 23, 2026 | 06:01 AMAaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














