-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Sri Lanka 3rd T20 Team India Playing 11 May Change
श्रीलंका का सुपड़ा साफ करने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं कई बदलाव
- Written By: मृणाल पाठक
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ शुरू के दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर लिया है। जिसके बाद आज भारत तीसरे मुकाबले के लिए अपने टीम में बदलाव करके मेजबान टीम का सुपड़ा साफ करने की कोशिश करेगा।

टीम इंडिया (सौजन्य: BCCI एक्स)
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज यानी 30 जुलाई को खेला जाना है। इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम पूरी कोशिश करेगी मेजबान टीम को क्लीन स्वीप करने की और सीरीज को 3-0 से जीतने की। हालांकि आज के मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई तरह के बदलाव भी देखे जा सकते हैं।
दरअसल, भारत ने श्रीलंका के खिलाफ शुरू के दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर लिया है। जिसके बाद आज भारत तीसरे मुकाबले के लिए अपने टीम में बदलाव कर सकता है। इस मैच में संजू सैमसन की जगह एक बार फिर शुभमन गिल को टीम में वापस लाया जा सकता है। क्योंकि उन्हें जब दूसरे मुकाबले में मौका मिला तो वह गोल्डन डक पर ही आउट हो गए।
यह भी पढ़ें- तीसरे टी-20 में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, सीरीज में बना रखी है 2-0 की बढ़त
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
उनके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहम को तीसरे टी20 मैच में प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। पिछले दोनों मुकाबले में सिराज सिर्फ ने केवल एक ही विकेट लिया है। ऐसे में आखिरी मुकाबले से उन्हें बाहर किया जा सकता है।
वहीं शुरुआती दो मुकाबलों में अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या को ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे हैं। ऐसे में इन दोनों को इस मुकाबले से आराम दिया जा सकता है और हार्दिक पांड्या की जगह शिवम दुबे, जबकि अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिल सकती है।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, खलील अहमद।
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह। खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: दिनेश चंडीमल, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडु विक्रमसिंघे, बिनुरा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना , महेश थीक्षाना, डुनिथ वेलालेज।
मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
India vs sri lanka 3rd t20 team india playing 11 may change
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सांसद संजय दीना पाटिल ने मांगी माफी, पाला बदलने वाले सवाल पर पत्रकारों को दी थी धमकी, जानें पूरा मामला
Jun 26, 2026 | 11:43 AM‘जल्दी घर क्यों आए…’ पार्टी के बाद छोटी सी बात पर बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू, अमरावती में मची सनसनी
Jun 26, 2026 | 11:38 AMभिवंडी में अमेजन के गोदाम पर एफडीए का छापा, 1.5 टन एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त, एफआईआर दर्ज
Jun 26, 2026 | 11:29 AMग्वालियर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पत्रकारों से तीखी नोकझोंक, कहा- हमने बहुत पत्रकार देखे हैं
Jun 26, 2026 | 11:24 AMवैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
Jun 26, 2026 | 11:22 AM‘चांदी की ईंट और 1 करोड़ रुपये कहां गए?’; राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संजय राउत का ट्रस्ट से तीखा सवाल
Jun 26, 2026 | 11:18 AMनागपुर के वीआर मॉल स्थित तनिष्क स्टोर से सोने की चूड़ी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
Jun 26, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














