
तीसरे सेशन में भारतीय बल्लेबाजों ने 96 रन बनाए, 4 विकेट गंवाए. 2 विकेट लगातार 2 गेंदों पर गिरे. हालांकि भारत मजबूत स्थिति में है. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 460 रन बना लिए हैं. आखिरी जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा (1) और कुलदीप यादव (12) नाबाद हैं. पहले दिन शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल ने आज 150 रन पूरे किए, उन्होंने 167 रन बनाए. ऋषभ पंत 39 रन बनाकर आउट हुए, ध्रुव जुरेल ने महत्वपूर्ण अर्धशतक (51) जड़ा.