केरल पहुंचते ही सूर्यकुमार ने जीता फैंस का दिल, बस में बैठे-बैठे किया ऐसा कुछ, जिसे देख खुश हो गए लोग

india vs south africa suryakumar-yadav-shows-sanju-samson-picture-on-mobile-in-front-of-kerela-cricket-fans-video-viral
Published on: 
Updated on: 

नयी दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa T20 Series) के बीच 28 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी हैं। सोमवार रात को जब भारतीय टीम एयरपोर्ट से होटल की तरफ रवाना हुई, तब पूरे रोड पर फैंस की भीड़ जमा हो गई थी।

क्रिकेट फैंस खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। यहां कुछ फैंस लोकल हीरो संजू सैमसन का नाम भी पुकार रहे थे। इसी बीच भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख सब लोग खुश हो गए। 

सूर्यकुमार यादव  (Suryakumar Yadav) ने बस में बैठे-बैठे ही अपने मोबाइल में संजू सैमसन (Sanju Samson) की तस्वीर निकाली और फैंस को दिखाने लगे। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाई देता है कि, जैसे ही सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) अपने मोबाइल में संजू सैमसन की तस्वीर दिखाते हैं। तबरोड पर खड़े फैंस बेहद खुश हो जाते हैं। इसके बाद फैंस खुश होकर सूर्यकुमार-सूर्यकुमार चिल्लाने लगते हैं।

बता दें कि, संजू सैमसन केरल के रहने वाले हैं। वह केरल की ओर से ही घरेलू क्रिकेट भी खेल चुके हैं। वह पिछेल कुछ दिनों से भारतीय टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम में शमिल नहीं किया गया है। 

सूर्यकुमार के अलावा आर अश्विन और युजवेंद्र चहल ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी में केरल में फैंस की भीड़ की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों में संजू सैमसन को भी टैग किया है।