-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs South Africa Rishabh Pant Century Locked The Critics Mouth Virender Sehwag Cape Town Test
इस सेंचुरी ने लगाया आलोचकों के मुंह में ताला, वीरेंदर सहवाग ने केपटाउन के ‘नायक’ की तारीफ में क्या कहा ? जानिए
- Written By: नवभारत डेस्क

-विनय कुमार
केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper Batsman) ने अपने बल्ले की गर्मी दिखाई। शानदार सेंचुरी ठोकी और नॉट आउट भी रहे। यह उनके अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर की चौथी सेंचुरी रही। इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने टीम इंडिया के धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Cricket Team) के साथ बढ़िया पार्टनरशिप भी निभाई। गौरतलब है कि ऋषभ को 88 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला, उसके बाद उन्होंने सेंचुरी ठोक डाली। जब पंत 88 रन पर थे, तब उनका एक कैच छूट गया था। वही उनकी शतकीय पारी का टर्निंग पॉइंट बन गया।
ऋषभ पंत की शानदार पारी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व राखड़ सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग (Virendra Sehwag) ने ट्वीट किया, “इस लड़के को फ्री ही छोड़ दो, दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े मैच विजेताओं में से एक है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Is ladke ko free hi chhod do. One of the biggest match winners in Test Cricket round the world #RishabhPant — Virender Sehwag (@virendersehwag) January 13, 2022
गौरतलब कि ऋषभ पंत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के हालिया दौरे में (Rishabh Pant Test Centuries against England and Australia) बेहतरीन शतक ठोके थे। अब उन्होंने साउथ अफ्रीका के दौरे में (South Africa vs India Test Capetown, 2022) एक ताजा शतक लगाया है। इस ताजा जानदार पारी से उन्होंने एक बार फिर जाता दिया है कि वो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मैचों के संकटमोचक बन सकते हैं। 2021 में भारत के ऑस्ट्रेलिया के दौरे में ऋषभ पंत की ऐतिहासिक पारी और भारत की ऐतिहासिक जीत लंबे समय तक याद किया जाएगा।
Incredible 💯 from #RishabhPant . Just two other batsmen reached double fingers and has single -handedly kept India in the game. Not just an ex-factor but one of India’s biggest match-winner in Test cricket. pic.twitter.com/8FqX1FrIIK — Virender Sehwag (@virendersehwag) January 13, 2022
आपको याद दिला दें कि, ऑस्ट्रेलिया के दौरे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 118 गेंदों पर 97 रनों की जानदार पारी खेली थी और हार की कगार पर पहुंची अपनी टीम के लिए इस मैच को ड्रॉ कराने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी। इस शानदार पारी में उन्होंने 12 चौके और 3 शानदार छक्कों की मदद से 97 रन बनाए थे। और ब्रिस्बेन (Brisbane Cricket Ground, Woolloongabba Brisbane) में खेले गए सीरीज के चौथे और आखिरी मैच की दूसरी पारी की बल्लेबाजी में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 138 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए थे और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया था। इस पारी में उनके बल्ले से 9 जानदार चौके और 1 शानदार छक्का भी निकला था।
हालांकि, बीते कुछ मैचों में ऋषभ अपने सिग्नेचर फॉर्म में नजर नहीं आ रहे थे। जिसकी वजह से आलोचकों की रडार पर थे। अब इस ताजा सेंचुरी ने उन सभी के मुंह पर ताला लगाने का काम किया है। केपटाउन के मैदान में अपने 100 रनों की नाबाद पारी में ऋषभ पंत ने 6 शानदार चौके और 4 जानदार छक्के भी ठोके।
India vs south africa rishabh pant century locked the critics mouth virender sehwag cape town test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














