- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Pakistan Match Know Betting Market Rate In Champions Trophy
आज सट्टा बाजार को हिलाएगा India vs Pakistan Match, बदलने लगा ट्रेंड और भाव; जानें कौन है फेवरेट
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए लोगों को आईसीसी टूर्नामेंट का इंतजार करना पड़ता है। वहीं इस मैच का इंतजार सट्टा बाजार और बुकियों को भी रहता है। भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर सट्टा बाजार भी गरमाने लगा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

इंडिया बनाम पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है। 23 फरवरी को दोनों देश आपस में भिड़ेगी। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए लोगों को आईसीसी टूर्नामेंट का इंतजार करना पड़ता है। वहीं इस मैच का इंतजार सट्टा बाजार और बुकियों को भी रहता है। भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर सट्टा बाजार भी गरमाने लगा है।
इस मैच के लिए सट्टा बाजार ने अपने रेट खोल दिए हैं। ऐसा बताया जा रहा है इस मैच में इंडिया को फेवरेट माना जा रहा है। शुरुआत के जो रेट है उसमें इंडिया को भारी बताया जा रहा है। अगर आप इंडिया पर 10,000 रुपए लगाते हैं और वो बाजी आप जीत जाते हैं तो आपको 4100 रुपए ही मिलेंगे। जबकि कोई पाकिस्तान पर 4200 रुपए लगाता है और वो इस बाजी को जीत लेता है तो उसे इसके बदले में 10,000 रुपए मिलेंगे।
ऐसा चल रहा है सट्टा बाजार का रेट
सट्टा बाजार की मानें तो रेट 41-42 का चल रहा है। बुकियों के हिसाब से पाकिस्तान की टीम हल्की है। इसलिए उसपर लगाने वाले को इतने ज्यादा रकम दिए जाएंगे। हालांकि यह समय ब समय बदलता रहता है। जैसे कि मैच शुरु होने के बाद अगर पाकिस्तान की टीम हावी हो जाती है तो रेट बदल जाता है। जैसे पाकिस्तान गेंदबाजी करते हुए शुरुआत में ही तीन-चार विकेट चटका लेता है तो रेट बदल भी सकता है। यह सब डिपेंड करता है कि टीम कैसी प्रदर्शन कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs PAK: टूर्नामेंट के लिए नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस बार नहीं होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, जीत के साथ सेमीफाइनल में की एंट्री
फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम, अब क्रिकेट नहीं हॉकी के मैदान पर होगी जंग, खिलाड़ियों के बीच होगा हैंडशेक?
हाईट, गर्लफ्रैंड और संपत्ति…कौन है ये पॉकेट डायनामाइट? पाकिस्तान में ईशान किशन की सर्चिंग ने तोड़े रिकॉर्ड
हालांकि सट्टा बाजार को पूरी उम्मीद है कि इस मैच में इंडिया ही भारी रहेगी। जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है उसपर लगाने वाले व्यक्ति को कम पैसे मिलते हैं। वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा मिलते हैं, जिसके हारने के चांसेज होते हैं। हालांकि इस दौरान कई लोग मैच पर खेलते है, कई खिलाड़ियों पर और कई लोग पावरप्ले पर। सभी अपने-अपने हिसाब से सट्टा लगाते हैं।
सट्टा बाजार का गणित कुछ ऐसा है
अगर आपने किसी खिलाड़ी पर खेला, तो ऐसे होता है। मान लीजिए आपने विराट कोहली पर लगाया कि वो 52 रन बनाएंगे। अगर विराट 52 नहीं बना पाते हैं जो आप हार जाएंगे। वहीं अगर पावरप्ले की बात करें तो 10 ओवर में कितने रन बनेंगे यह गेस करना होगा। आपने बताया कि 10 ओवर में 58 रन बनेंगे लेकिन 57 रन ही बने तो भी आप हार जाएंगे। इसी तरह सब में आपको यस या नो करना होता है।
अगर मैच की लिहाज से बात करे तो बुकी लंबी पारी पर भी विश्वास करते हैं। सट्टा बाजार में भारतीय टीम अगर पहले खेली तो 303/307 का स्कोर है। यानी बाजी लगाने वाला 303 रन नहीं बनने पर लगाता है तो अगर टीम का स्कोर इससे कम हुआ वो जीत जाता है। वहीं अगर इंडिया ने 303 या उससे ज्यादा स्कोर बनाया तो जीत बुकी की होगी।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसी तरह अगर बाजी लगाने वाला 307 के स्कोर पर दांव लगाता है और इंडिया 307 या उससे ज्यादा स्कोर बनाती है तो बाजी लगाने वाला जीत जाएगा। अगर इंडिया 306 या उससे कम स्कोर ही बना पाई तो जीत बुकी की होगी। हालांकि यह पुरी तरह आपके खेल के समझ के उपर डिपेंड करता है कि आप जीतेंगे या हारेंगे।
डिसक्लेमर: लेखक ऐसी चीजों को प्रमोट नहीं करता है। सट्टा लगाना कानूनन अपराध है। इससे जितना हो सके आप लोग बचे।
India vs pakistan match know betting market rate in champions trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 04:16 PMसियासत से ऊपर सुरक्षा, सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मांगी फांसी की सजा, शक्ति कानून पर दिया जोर
May 05, 2026 | 04:15 PMस्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी; सिंधुदुर्ग में कोल्हापुर की शिक्षिका लापता, मासूम बेटा कर रहा मां का इंतजार
May 05, 2026 | 04:15 PMहमारी लड़ाई भाजपा से नहीं…बंगाल में हारने के बाद बोलीं ममता बनर्जी, किसे बताया विलेन?
May 05, 2026 | 04:14 PMपीथमपुर में वाहन के नीचे आराम कर रहे 3 मजदूरों की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम; तीनों छत्तीसगढ़ के निवासी
May 05, 2026 | 04:09 PMThalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी
May 05, 2026 | 04:06 PMNath Sammelan in Nashik: निफाड में 10 और 11 मई को दो दिवसीय ‘नाथ सम्मेलन’; जगद्गुरु शंकराचार्य करेंगे उद्घाटन
May 05, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














