
IND vs NZ 2nd Test at Pune : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रनों से हराकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। लगातार दो मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पूरी तरह से निराश किया।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 259 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम ने पहली पारी में 156 रन ही बना सकी। पहली पारी में न्यूजीलैंड को 103 रनों का बढ़त मिला। जिसके बाद दूसरी पारी में कीवी ने 255 रन बनाए। वहीं भारत ने दूसरी पारी में 245 रन ही बना सकी और मुकाबले को 113 रनों से हार गई।
इस सीरीज में न्यूजीलैंड के सैंटनर ने मैच में कुल 14 विकेट लिए। वहीं भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 11 विकेट चटकाए। हालांकि इस मैच में कोई बल्लेबाज शतक नहीं बना सके लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारत के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका भी नहीं दिया। भारत का अगला टेस्ट मुंबई में खेला जाएगा। यह मुकाबला 1 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक खेला जाएगा।
यह हार निराशाजनक है, हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। हमें न्यूज़ीलैंड को श्रेय देना होगा क्योंकि उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेली। हमारी बल्लेबाज़ी अच्छी नहीं रही, टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेने ज़रूरी होते हैं लेकिन स्कोरबोर्ड पर रन बनाना उतना ही ज़रूरी होता है। हमने न्यूज़ीलैंड को ठीक-ठाक स्कोर पर रोक दिया था लेकिन हम अंतिम पारी में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।
पहली पारी में न्यूज़ीलैंड को 259 पर रोकना अच्छा था। हालांकि पिच उतनी भी मुश्किल नहीं थी, अगर हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाज़ी की होती तो शायद हम बेहतर स्थिति में होते। यह एक सामूहिक असफलता है। (ऑस्ट्रेलिया दौरे पर) हम आगे की नहीं सोच रहे और हमारा ध्यान अगला टेस्ट मैच जीतने पर होगा।
A tough loss for #TeamIndia in Pune.
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
Scorecard ▶️ https://t.co/YVjSnKCtlI #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/PlU9iJpGih
न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के दोनों मुकाबले में भारतीय टीम से बेहतर प्रदर्शन किया। जहां न्यूजीलैंड की टीम लगातार हार के आ रही थी, वहीं भारत में आकर अपनी खूटा गाड़ दिया। न्यूज़ीलैंड की भारत में यह पहली टेस्ट सीरीज़ जीत है।
2ND Test. New Zealand Won by 113 Run(s) https://t.co/3vf9Bwzgcd #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
भारतीय टीम लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच हारने के बाद दूसरा मैच 113 रनों से गंवाया। इसके साथ ही भारतीय टीम घर में 12 साल बाद सीरीज हारी है। यह कुछ ऐसा है जिस पर भारत को आत्मचिंतन करना होगा, क्योंकि अब यहां से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल की डगर भी काफ़ी मुश्किल रहने वाली है।
2ND Test. WICKET! 60.2: Ravindra Jadeja 42(84) ct Tim Southee b Ajaz Patel, India 245 all out https://t.co/3vf9Bwzgcd #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
भारतीय टीम ने 9वां विकेट गंवा दिया है। आकाशदीप ऐसी गेंद पर आउट हुए जिसके पूरे मैदान में कहीं भी मारा जा सकता है, पर उन्होंने सीधा फील्डर के हाथों में ही मारा। अब भारतीय को हराने से कोई चमत्कार भी नहीं बचा सकता है। 229 पर 9वां विकेट गिरा।
2ND Test. WICKET! 58.5: Akash Deep 1(24) ct Rachin Ravindra b Ajaz Patel, India 229/9 https://t.co/3vf9Bwzgcd #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
न्यूजीलैंड ने भारत को 8वां झटका दे दिया है। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 2 विकेट की जरूरत है। सैंटनर ने इस मैच में अबतक 13 विकेट चटका चुके हैं। अश्विन 17 रन बनाकर आउट हुए।
2ND Test. WICKET! 49.3: Ravichandran Ashwin 18(34) ct Daryl Mitchell b Mitchell Santner, India 206/8 https://t.co/3vf9Bwzgcd #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
भारतीय टीम किसी तरह से 200 रन पूरे करने में कामयाब रहे। भारतीय टीम के लिए इस समय जडेजा और अश्विन बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि टीम के जीतने की संभावना काफी कम है।
भारतीय टीम हार के नजदीक पहुंच चुकी है। चायकाल के बाद भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना चुके हैं। 45 ओवर का खेल हो चुका है। वहीं न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 3 विकेट की जरूरत है।
2ND Test. 39.5: Mitchell Santner to Ravichandran Ashwin 4 runs, India 178/7 https://t.co/3vf9Bwzgcd #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
भारत को सातवां झटका लगा। भारत अब जीत से बहुत दूर है। मैदान का सन्नाटा अब सब कुच बयां कर रहा है, भारत सीरीज़ हार की ओर बढ़ता दिखाई रहा है, क्या किसी चमत्कार की उम्मीद की जा सकती है?
2ND Test. WICKET! 36.6: Washington Sundar 21(47) ct Will Young b Glenn Phillips, India 167/7 https://t.co/3vf9Bwzgcd #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
भारतीय टीम को छठा झटका लग गया है। सरफराज खान बोल्ड हो गए। भारतीय टीम पूरी तरह से मुश्किल में फंसती हुई नजर आ रही है। 165 पर छठा विकेट गिरा। अब जीतना नामुमकिन सा लग रहा है। वहीं न्यूजीलैंड को जीत के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
2ND Test. WICKET! 35.2: Sarfaraz Khan 9(15) b Mitchell Santner, India 165/6 https://t.co/3vf9Bwzgcd #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
विराट कोहली के रूप में भारतीय टीम ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। विराट कोहली 17 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड इस मैच को जीतने के करीब पहुंच चुकी है। जबकि भारतीय टीम को जीत के लिए काफी जतन करना पड़ेगा। 147 के स्कोर पर भारतीय टीम ने पांचवां विकेट गंवाया। भारत के लिए जीत दिल्ली दूर लग रही है।
2ND Test. WICKET! 29.6: Virat Kohli 17(40) lbw Mitchell Santner, India 147/5 https://t.co/3vf9Bwzgcd #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
भारतीय टीम को चौथा झटका लग चुका है। ऋषभ पंत बिना खाता खोले ही चलते बने। भारतीय टीम पुरी तरह से परेशानी में आ गई है। अब देखना है कि कितना देर ये मैच चल सकता है।
2ND Test. WICKET! 22.2: Rishabh Pant 0(3) Run Out Mitchell Santner, India 127/4 https://t.co/3vf9Bwzgcd #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
यशस्वी जायसवाल के रूप में भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा। 127 पर यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। उन्होंने 77 रन बनाए। अब यहां से देखना होगा कि किस तरह भारतीय टीम खेलती है। भारत अभी भी 232 रनों से पीछे है।
2ND Test. WICKET! 21.3: Yashasvi Jaiswal 77(65) ct Daryl Mitchell b Mitchell Santner, India 127/3 https://t.co/3vf9Bwzgcd #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
लंच के बाद यशस्वी ने पारी को आगे बढ़ाते हुए चौका लगाया लेकिन गिल सैंटनर के सामने एक बार फिर फंसे-फंसे दिखे। गिल 23 रन बनाकर चलते बने। प्रोपर स्पिन ना खेलने आना भी बल्लेबाजों के लिए सबब बन रहा है।
2ND Test. WICKET! 15.3: Shubman Gill 23(31) ct Daryl Mitchell b Mitchell Santner, India 96/2 https://t.co/3vf9Bwzgcd #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम की जीत की उम्मीदों को बरकरार रखा है। यशस्वी ने अभी 56 रनों पर खेल रहे हैं। भारतीय टीम का स्कोर 15 ओवर के बाद 96 रन है।
Yashasvi Jaiswal on the charge! ⚡️ ⚡️
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
A quickfire FIFTY - his 8th in Tests! 👏 👏
He & Shubman Gill also complete a solid half-century stand 🤝
Live ▶️ https://t.co/YVjSnKCtlI#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/9RjrqqwB2y
लंच के बाद भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर आ गए हैं। शुभमन गिल और यशस्वी की जोड़ी से सभी को बहुत उम्मीदें हैं।
That's Lunch on Day 3 of the Pune Test! #TeamIndia off to a cracking start, moving to 81/1 in 12 overs! 👌 👌
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
Stay Tuned for Second Session! ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/YVjSnKCtlI#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/JP2BY2K828
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शुभमन गिल यशस्वी जयसवाल का साथ देने के लिए क्रीज में आए हैं। दोनों बल्लेबाजों लंच तक तेजी से बल्लेबाजी की। भारतीय खिलाड़ियों ने एक विकेट खोकर 81 रन बना लिए थे। भारत की ओर से यशस्वी जयसवाल 45 और शुभ मंगल 20 रन बनाकर खेल रहे थे। यशस्वी जयसवाल ने लंच के पहले 36 गेंद पर 46 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए , जबकि 20 गेंद पर 22 रन बनाकर शुभमन गिल उनका साथ दे रहे थे। शुभमन गिल ने भी अपनी पारी के दौरान चार चौके लगाए। दोनों के बीच अब तक 38 गेंद पर 47 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
5⃣0⃣ up for #TeamIndia! 👍 👍
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
A brisk start to the chase!
Live ▶️ https://t.co/YVjSnKCtlI#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/AaEYMBK6P0
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर टीम को निराश किया और केवल 8 रन बनाकर सेंटनर के शिकार बने। भारतीय टीम ने छठवें ओवर में अपना पहला विकेट खोया। रोहित शर्मा ने 8 रनों पारी में 16 गेंदों का सामना किया और एक चौका लगाया।
2ND Test. WICKET! 5.4: Rohit Sharma 8(16) ct Will Young b Mitchell Santner, India 34/1 https://t.co/3vf9Bwzgcd #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में भारतीय पारी की शुरुआत की है। भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल 18 गेंदों पर 21 और रोहित शर्मा ने 12 गेंद पर 8 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड की पारी में दोनों ओर से स्पिन गेंदबाजों को आजमाया जा रहा है। 5 ओवरों में 30 रन बना लिए थे।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जयसवाल पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे। 359 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के यशस्वी जयसवाल ने पहले ही ओवर में एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन ठोक डालें। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी पारी की शुरुआत चौके से की। भारतीय टीम ने दूसरे ओवर की समाप्ति पर 16 रन बना लिए थे।
भारतीय स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन एक के बाद एक झटका देते हुए न्यूजीलैंड की पारी को समेटने की तैयारी कर ली। न्यूजीलैंड की टीम 70वें ओवर में ऑल आउट हो गयी। पहले रविचंद्रन अश्विन ने टीम साउथी को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया, जबकि एजाज पटेल केवल एक रन बनाकर रविंद्र जडेजा के शिकार हुए। आखिरी बल्लेबाज के रूप में विलियम ओ रूर्के रन आउट होकर पवेलियन वापस चले गए।
भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रनों के स्कोर पर समेट दी। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने चार तथा रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके, जबकि रविचंद्रन अश्विन दो खिलाड़ियों को आउट करने में सफल रहे। न्यूजीलैंड का आखिरी बल्लेबाज रन आउट हो गया। न्यूजीलैंड की पारी में ग्लेन फिलिप्स 48 रनों पर नाबाद लौटे। इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के भी लगाए। न्यूजीलैंड की पारी में छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज थे।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
New Zealand bowled out for 255.
4⃣ wickets for @Sundarwashi5
3⃣ wickets for @imjadeja
2⃣ wickets for @ashwinravi99 #TeamIndia need 359 runs to win!
Scorecard ▶️ https://t.co/YVjSnKCtlI #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ABQKFK2sZt
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को रविंद्र जडेजा ने 41 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। जडेजा को यह सफलता साथ में 60वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिली। उसके पहले टॉम ब्लंडेल ने जडेजा को चौका जड़ा था, लेकिन 2 गेंद बाद ही जडेजा ने विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को अपनी फिरकी के जाल में फंसा कर पवेलियन की राह दिखा दी।
TIMBER!
— BCCI (@BCCI) October 26, 2024
Ravindra Jadeja with an early strike on Day 3! 👏👏
Live ▶️ https://t.co/YVjSnKCtlI #TeamIndia | #INDvNZ | @imjadeja | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/1AU54ugS0Q
न्यूजीलैंड के कल के नाबाद दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे दिन तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया है। भारतीय पारी की ओर से स्पिन के द्वारा रविंद्र जडेजा और आर. अश्विन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 58 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट खोकर 218 रन बना लिए थे और न्यूजीलैंड की लीड 321 रनों की हो चुकी थी।
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की तारीफ की और कहा कि उन्होंने परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल लिया है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में दूसरे टेस्ट में भारत पर लगातार दबाव बनाए रखा है। मोर्कल ने कहा कि भारत के सामने कड़ी चुनौती है, लेकिन टीम में किसी ऐसे खिलाड़ी का होना शानदार पल है, जो टीम को वापसी के लिए प्रेरित कर रहा है, क्योंकि वे 2012 के बाद से अपनी पहली घरेलू टेस्ट सीरीज हारने के कगार पर खड़े हैं।
कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने साझेदारी में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि हमारे लिए स्ट्राइक रोटेट करना और स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल था। मुझे लगता है कि इस तरह की परिस्थितियों में, जहां गेंद घूम रही है और बल्लेबाजी आसान न हो तो बल्लेबाज को कुछ नया करना होगा। दूसरे दिन सेंटनर ने जिस गति से गेंदबाजी की, वह इस सतह के लिए बिल्कुल सही मानी जा रही थी।
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स आज अपनी पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। देखा जाए तो विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल 70 गेंद का सामना करते हुए 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल चुके हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स 29 गेंदों पर 9 रन बनाकर उनके साथ दे रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 15 रनों की साझेदारी हो चुकी है। वहीं भारतीय टीम के गेंदबाजों की आज परीक्षा होगी। वह कितनी जल्दी इन दोनों खिलाड़ियों के साथ ही साथ बाकी पुछल्ले बल्लेबाजों को समेटने की कोशिश करते हैं। साथ भारत को चौथी पारी में कम से कम रनों का लक्ष्य दिलाते हैं।
Stumps on Day 2
— BCCI (@BCCI) October 25, 2024
New Zealand extend their lead to 301 runs
Scorecard ▶️ https://t.co/3vf9Bwzgcd#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/uFXuaDb11y