IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, टिम सीफर्ट 7 रन बनाकर आउट

IND vs NZ Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। वैभव सूर्यवंशी को आज भारतीय टीम में मौका मिला है।
IND vs NZ Sqaud IND vs NZ Playing 11
भारत बनाम न्यूजीलैंड सोर्स- सोशल मीडिया

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है।

दरअसल, यह टीम इंडिया का 300वां टी-20 इंटरनेशनल मैच होगा और पाकिस्तान (304 मैच) के बाद भारत यह मुकाम हासिल करने वाला दुनिया का दूसरा देश बनेगा। इतना ही नहीं, अगर आज भारतीय टीम जीत दर्ज करती है, तो वह दुनिया में 200 टी-20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रच देगी। पल-पल अपडेट के लिए आप नवभारत लाइव ब्लाग के साथ जुड़े रहे...

IND vs NZ 2nd T20: डैरिल मिशेल और फिन एलन कर रहे बल्लेबाजी

डैरिल मिशेल और फिन एलन न्यूजीलैंड की तरफ से बैटिंग कर रही है। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

IND vs NZ 2nd T20: भारत को अर्शदीप सिंह ने दिलाई पहली सफलता

भारत को अर्शदीप सिंह ने पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने टिम सीफर्ट के रूप में इस मैच में अपना पहला विकेट लिया है। फिलहाल न्यूजीलैंड का स्कोर 2 ओवर की समाप्ती के बाद 11 रन है।

IND vs NZ 2nd T20: पहले ओवर समाप्त, न्यजीलैंड का स्कोर 8 रन

पहले ओवर की समाप्ती के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 8 रन है। फिलहाल दूसरा ओवर प्रगति पर है।

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच हुआ शुरू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर डाल रहे है। न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर टिम सीफर्ट और फिन एलन बैटिंग करने आए है।

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस तरह से अब न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पदार्पण करने का मौका मिला है।

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी-20 मैच का कुछ ही देर में होगा टॉस 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला अब से कुछ ही देर बाद यानी दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं इस मैच का टॉस दोपहर 12 बजे होगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com