IND vs ENG 3rd Test Highlights: इंग्लैंड ने जीता मुकाबला, सीरीज में बनाई बढ़त

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट को इंग्लैंड ने 22 रनों से जीत लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 से बढ़त बना ली है।
ind vs eng

India vs England Live Cricket Score, 3rd Test Day 5: रविंद्र जडेजा के नाबाद जुझारू अर्धशतक के बावजूद भारत को यहां लार्ड्स में तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को यहां 22 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे इंग्लैंड ने पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली। स्पिनर शोएब बशीर (छह रन पर एक विकेट) ने मोहम्मद सिराज (04) को बोल्ड करके इंग्लैंड को जीत दिलाई।

इंग्लैंड के 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर (55 रन पर तीन विकेट), कप्तान बेन स्टोक्स (48 रन पर तीन विकेट) और ब्राइडन कार्स (30 रन पर दो विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने 74.5 ओवर में 170 रन पर आउट हो गया। क्रिस वोक्स (21 रन पर एक विकेट) ने भी एक विकेट चटकाया।

आर्चर ने अपना पिछला टेस्ट फरवरी 2021 में अहमदाबाद में भारत के खिलाफ ही खेला था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 82 रन तक सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन जडेजा (नाबाद 61 रन, 181 गेंद, चार चौके, एक छक्का) ने नितीश कुमार रेड्डी (13) के साथ आठवें विकेट के लिए 91 गेंद में 30, जसप्रीत बुमराह (05) के साथ नौवें विकेट के लिए 132 गेंद में 35 और सिराज के साथ अंतिम विकेट के लिए 80 गेंद में 23 रन की साझेदारी करके अप्रत्याशित जीत की उम्मीद जगाई थी लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए। श्रृंखला का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: बेन स्टोक्स बने मैन ऑफ द मैच

बेन स्टोक्स को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 33 रन बनाएं। वहीं गेंदबाजी करते हुए स्टोक्स ने 5 विकेट चटकाए और ऋषभ पंत का रनआउट भी किया। उनके इस प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने क्या कहा?

जीत के बाद बेन स्टोक्स ने कहा कि मैंने आज सुबह जोफ्रा के साथ जाने का फैसला किया। ठीक छह साल पहले के दिन उसने बड़ा रोल निभाया था, और मुझे आज भी लगा कि वो कुछ ख़ास करेगा और मैच का रुख बदल देगा। ब्रायडन कार्स ने भी जबरदस्त स्पेल डाला। लेकिन मेरे मन में था कि जोफ कुछ कर दिखाएगा। मैंने खुद को कुछ बहुत अंधेरे दौरों से गुज़ारा है। लेकिन अगर आप अपने देश को टेस्ट मैच जिताने के लिए गेंदबाज़ी कर रहे हों और वो आपको रोमांचित न करे तो फिर क्या करेगा?बशीर का आख़िरी विकेट लेना जैसे किस्मत में लिखा था। वो एक सच्चा योद्धा है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: हार के बाद क्या बोलें शुभमन गिल?

हमारी टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया, उस पर मुझे गर्व है। कोई भी टेस्ट मैच इससे ज़्यादा क़रीबी नहीं हो सकता। हालांकि हमारी टीम जिस तरह से अंत तक प्रयास करती रही, वह कमाल का था। आज सुबह हम काफ़ी आत्मविश्वास के साथ उतरे थे। हमारे पास अभी भी पर्याप्त बल्लेबाज़ी बची हुई थी। हमें टॉप ऑर्डर से दो अच्छी साझेदारियों की ज़रूरत थी, लेकिन हम वो नहीं कर पाए। इंग्लैंड ने हमसे बेहतर खेला। फिर भी, उम्मीद हमेशा बनी रहती है। टारगेट बहुत बड़ा नहीं था। एक साझेदारी बनती तो हम वापस मैच में आ सकते थे। जडेजा अनुभवी खिलाड़ी हैं, उन्हें कोई संदेश नहीं दिया गया था -- बस इतना कहा था कि वो और टेल बल्लेबाज़ी करते रहें।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: भारत की टेस्ट मैचों में सबसे कम रनों से हार

  • 12 रन से बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 1999
  • 16 रन से बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिसबेन, 1977
  • 16 रन से बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 1987
  • 22 रन से बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2025
  • 25 रन से बनाम न्यूज़ीलैंड, वानखेड़े, 2024

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: इंग्लैंड 22 रनों से जीता

इंग्लैंड की टीम 22 रनों से जीत गई है। अंतिम विकेट के रूप में सिराज आउट हुए। सिराज 4 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं रविंद्र जडेजा ने 61 रन बनाकर नाबाद रहे।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: इंग्लैंड में भारत के लिए लगातार चार 50+ स्कोर

  • 5 ऋषभ पंत (2021-25)
  • 4 सौरव गांगुली (2002)
  • 4* रविंद्र जडेजा (2025)

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: जडेजा का अर्धशतक

रविंद्र जडेजा ने लॉर्ड्स में खेले जा रही दूसरी पारी में भी अपना अर्धशतक पूरा किया। जडेजा ने अपना अर्धशतक 150 गेंदों पर पूरा किया। जडेजा ने लगातार चौथी पारी में अर्धशतक बनाया है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: भारत ने गंवाए 9 विकेट

जसप्रीत बुमराह के आउट होने के बाद भारत की हार साफ हो गई है। बुमराह 5 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को जीत के लिए 45 रन और बनाने होंगे। वहीं इंग्लैंड को जीत के लिए 1 विकेट चाहिए।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: जसप्रीत बुमराह दे रहे जडेजा का साथ

जसप्रीत बुमराह जडेजा का साथ दे रहे हैं। स्कोर तो तेजी से नहीं बढ़ रहा है। लेकिन दोनों क्रीज पर डटे हुए हैं। जडेजा 41 और बुमराह 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए अभी 53 रन और बनाने हैं।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू

दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड को जीत के लिए केवल 2 विकेट चाहिए। वहीं भारत को जीत के लिए 70 रनों की और जरूरत है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: पहले सेशन में 4 विकेट लेकर जीत के करीब पहुंची इंग्लैंड की टीम

पांचवें दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड ने 4 विकेट चटकाए। इस दौरान भारतीय टीम ने 54 रन बनाए। इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यह दिखा दिया कि लॉर्ड्स में होने वाले मुकाबले को जीतने जा रहे हैं। वहीं अब भारतीय टीम का जीतना नामुमकिन सा है।

मुख्यमंत्री ने नितिन गडकरी के कार्यक्रम का किया बहिष्कार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को कर्नाटक के शिवमोगा में एक पुल के उद्घाटन में पहुंचे थे, राज्य के सीएम सिद्धारमैया ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: रेड्डी के आउट होते ही खत्म हुई जीत की उम्मीदें

नीतीश रेड्डी के आउट होते ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। 112 के स्कोर पर भारतीय टीम ने 8 विकेट गंवा दिए हैं। अभी भारत को जीत के लिए 81 रन और बनाना है। इस विकेट के बाद भारत के जीत की उम्मीद भी खत्म हो गई। वहीं इस विकेट के साथ लंच का ऐलान कर दिया गया।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: 100 के पार पहुंचा भारत

भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। 33 ओवर में भारत ने 7 विकेट गंवाकर 101 रन बनाए हैं। अभी भारत को जीत के लिए 92 रनों की और जरूरत है। वहीं इंग्लैंड को 3 विकेट और चटकाने हैं।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: लॉर्ड्स में अक्षय कुमार भी ले रहे हैं मुकाबले का मजा

भारतीय फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन स्टैंड में दिखें। वो अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मैच देखने पहुंचे है। वहीं उनके साथ स्ट्रैंड में रवि शास्त्री बैठे हुए हैं।

Image

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: वाशिंगटन सुदर हुए आउट

वाशिंगटन सुंदर के रूप में भारत को 7वां झटका लगा। सुंदर बल्लेबाजी में बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। अब यहां से भारतीय टीम की जीत मुश्किल हो गई है। अभी भी भारत को जीत के लिए 111 रन और बनाने हैं लेकिन विकेट सिर्फ 3 बाकी है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: केएल राहुल के रूप में लगा 6ठा झटका

केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट हो गए। 81 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। अभी भारत को जीत के लिए 112 रनों की और जरूरत है। वहीं इंग्लैंड को जीत के लिए 4 विकेट की और जरूरत है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: ऋषभ पंत हुए आउट

ऋषभ पंत 9 रन बनाकर आउट हो गए है। 71 पर भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा। भारतीय टीम को 122 रन और बनाने होंगे। वहीं इंग्लैंड को 5 विकेट और चाहिए होगा।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: पांचवें दिन का खेल शुरू

पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। स्टोक्स का सामना करने के लिए पंत तैयार है। भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 135 रन और चाहिए। वहीं इंग्लैंड की नजरें 6 विकेट लेने पर रहेगी।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक रन

  • 607 - शुभमन गिल, 2025
  • 602 - राहुल द्रविड़, 2002
  • 593 - विराट कोहली, 2018
  • 542 - सुनील गावस्कर, 1979
  • 461 - राहुल द्रविड़, 2011

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: भारत को केएल राहुल और पंत से होगी उम्मीदें

भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बहुत उम्मीदें होगी। केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद है। वहीं पंत आज का दिन के पहले गेंद का सामना करेंगे। पूरे भारत की नजरें इन दो बल्लेबाजों पर ही टिकी होगी।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: जल्द शुरू होगा पांचवें दिन का खेल

लॉर्ड्स में पांचवें दिन का खेल 3.30 बजे शुरू होगा। अभी तक कौन सी टीम जीत रही है यह क्लियर नहीं है। दोनों टीमें जीत या हार सकती है। ड्रॉ होने का चांस ना के बराबर है। क्योंकि मैच दो सेशन के अंदर की खत्म हो जाएगा।

IND vs ENG 3rd Test, Day 5 Live: पांचवें दिन निकलेगा नतीजा

लॉर्ड्स टेस्ट का नतीजा आखिरी दिन निकलेगा। भारत और इंग्लैंड की टीम में से कोई भी यह मुकाबला जीत सकता है। भारत को जीत के लिए 135 रन और बनाने होंगे। वहीं इंग्लैंड को जीत के लिए 6 विकेट और लेने होंगे। चौथे दिन तक दोनों टीमें बराबरी पर रही है। उम्मीद है पहले दो सेशन में इस खेल का रिजल्ट पता चल जाएगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com