-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs England Live Score 3rd Test Day 1 Ind Vs Eng Live Cricket Score Lords Match In Hindi
IND vs ENG 3rd Test Highlights: इंग्लैंड ने बनाए 251 रन, जो रूट 99 पर रहे नाबाद
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड ने पहले दिन केवल 4 विकेट खोकर 251 रन बनाए। वहीं भारत के लिए नितीश रेड्डी ने 2 विकेट लिए।

India vs England Highlights, 3rd Test Day 1: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय जो रूट 99 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाज़ कल दूसरे दिन पारी को आगे बढ़ाएंगे। इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर जैक क्रॉली 18 और बेन डकेट 23 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ओली पोप ने 44 रन की अहम पारी खेली, लेकिन वह भी लंबी पारी नहीं खेल सके। मिडिल ऑर्डर में हैरी ब्रूक सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की ओर से नितीश रेड्डी ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबकि रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली। गेंदबाज़ों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को बड़े स्कोर से रोके रखा।
सम्बंधित ख़बरें
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
10 Jul 2025 11:07 PM (IST)
10 Jul 2025 11:07 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: ऐसा रहा पहले दिन का खेल
लॉर्ड्स में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार अनुशासन दिखाया। वहीं, इंग्लैंड की टीम 'बैजबॉल' की आक्रामक शैली से हटकर पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट खेलती नजर आई।
दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए संभलकर बल्लेबाज़ी की, लेकिन तीसरे सत्र में भारत को जसप्रीत बुमराह के रूप में पहली सफलता मिली। बुमराह ने मैच का अपना पहला विकेट लेकर भारत को राहत दिलाई। वहीं जो रूट पूरे दिन क्रीज पर टिके रहे और बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक 99 रन पर नाबाद लौटे। वह महज एक रन से शतक पूरा करने से चूक गए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन स्टंप्स तक 83 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी भले धीमी रही, लेकिन उन्होंने विकेट बचाकर खेल को स्थिरता दी।
10 Jul 2025 11:03 PM (IST)
10 Jul 2025 11:03 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने बनाए 251 रन
पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। पहले दिन 83 ओवर का खेल हुआ। जिसमें इंग्लैंड की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। जो रूट 99 रनों पर नाबाद है। वहीं उनका साथ कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर दे रहे हैं।
10 Jul 2025 08:57 PM (IST)
10 Jul 2025 08:57 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: जसप्रीत बुमराह ने ब्रूक को किया बोल्ड
जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में अपनी पहली विकेट ले ली है। बुमराह ने ब्रूक को बोल्ड करके भारतीय टीम को चौथी सफलता दिलाई है। ब्रूक 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इंग्लैंड को 172 पर चौथा झटका लगा।
10 Jul 2025 08:35 PM (IST)
10 Jul 2025 08:35 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: जडेजा ने ओली पोप को किया चलता
इंग्लैंड को तीसरा झटका ओली पोप के रूप में लगा। चाय के तुरंत बाद जडेजा ने ओली पोप को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवाकर चलता किया। ओली पोप 44 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड को तीसरा झटका 153 के स्कोर पर लगा।
10 Jul 2025 08:20 PM (IST)
10 Jul 2025 08:20 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: चायकाल तक इंग्लैंड ने बनाए 153 रन
इंग्लैंड ने दूसरे सेशन में कोई विकेट नहीं गंवाया। इस सेशन में इंग्लैंड ने 24 ओवर में 70 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड की टीम 49 ओवर में 153 रन बना ली है। इस दौरान अभी तक इंग्लैंड ने 2 विकेट गंवाया है। जो रूट 54 और ओली पोप 44 रन बनाकर खेल रहे है। नितीश रेड्डी ने भारत के लिए 2 विकेट चटकाए।
10 Jul 2025 08:17 PM (IST)
10 Jul 2025 08:17 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: जो रूट ने जड़ा अर्धशतक
जो रूट में इंग्लैंड की पारी को पूरी तरह से संभाल लिया है। वो चायकाल तक 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 109 गेंदों का सामना किया है। इसके साथ ही वो भारत के खिलाफ 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
10 Jul 2025 07:07 PM (IST)
10 Jul 2025 07:07 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: 100 के पार पहुंची इंग्लैंड
इंग्लैंड टीम ने दो विकेट गंवाने के बाद वापसी कर ली है। जो रूट और और ओली पोप क्रीज पर टिक गए हैं। रूट 30 औऱ पोप 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10 Jul 2025 05:39 PM (IST)
10 Jul 2025 05:39 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: पहले सेशन में इंग्लैंड ने बनाए 83 रन
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत भी अच्छी रही लेकिन 14वें ओवर में नितीश रेड्डी दोनों ओपनर को पवेलियन भेज दिया। पहले बेन डकेट को आउट किया और उसके बाद जैक क्रॉली को आउट किया। बेन डकेट 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं क्रॉली 18 रन बनाकर आउट हो गए। लंच तक जो रूट और ओली पोप ने संभलकर बल्लेबाजी और पारी को आगे बढ़ाया। जो रूट 24 और ओली पोप 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए नितीश रेड्डी ने 2 विकेट चटकाए।
10 Jul 2025 04:44 PM (IST)
10 Jul 2025 04:44 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: रेड्डी ने इंग्लैंड को दिया एक और झटका
नितीश रेड्डी ने एक ओवर में इंग्लैंड के दोनों ओपनर को वापस भेज दिया। पहले बेन डकेट और अब जैक क्रॉली को चलता किया। 44 के स्कोर पर इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा। डकेट 18 रन बनाकर आउट हो गए। रेड्डी ने एक ओवर में दो विकेट लेकर भारतीय टीम हावी होने का मौका दे दिया है।
10 Jul 2025 04:39 PM (IST)
10 Jul 2025 04:39 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: रेड्डी ने दिलाई भारतीय टीम को पहली सफलता
भारतीय टीम को पहली सफलता नीतीश रेड्डी ने दिलाई है। रेड्डी ने बेन डकेट को आउट करके विकेट का खाता खोला। इंग्लैंड का पहला विकेट 43 के स्कोर पर गिरा। डकेट 23 रन बनाकर आउट हो गए।
10 Jul 2025 04:37 PM (IST)
10 Jul 2025 04:37 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: पहले घंटे में इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत
इस टेस्ट में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया है। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने मिलकर शुरुआत एक घंटे में शानदार प्रदर्शन किया है। डकेट 19 और क्रॉली 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 39 रन हुआ है।
10 Jul 2025 03:35 PM (IST)
10 Jul 2025 03:35 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: जसप्रीत बुमराह ने की गेंदबाजी की शुरुआत
लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पहला ओवर जसप्रीत बुमराह को दिया है। बुमराह कुछ दिनों के रेस्ट के बाद इस मैच में खेल रहे हैं।
10 Jul 2025 03:33 PM (IST)
10 Jul 2025 03:33 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: इंग्लैंड के बल्लेबाज क्रीज पर
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अब टीम के ओपनर बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट क्रीज पर उतर गए हैं।
10 Jul 2025 03:12 PM (IST)
10 Jul 2025 03:12 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: जल्द ही शुरू होगा पहले दिन का खेल
लॉर्ड्स में पहले इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करेगी। वहीं भारतीय टीम गेंदबाजी करते नजर आएगी। बुमराह की वापसी से गेंदबाजी बेहतर हो गई है। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। अभी से कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होगा।
10 Jul 2025 03:10 PM (IST)
10 Jul 2025 03:10 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: दोनों टीमों सीरीज में 1-1 की बराबरी पर
भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव कर दिए हैं। इस सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली है।
10 Jul 2025 03:05 PM (IST)
10 Jul 2025 03:05 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: जसप्रीत बुमराह की हुई वापसी
लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा के लिए शुरुआत के दो मुकाबले ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। अब उनके जगह पर बुमराह को प्लेइंग में शामिल किया गया है। पिछले मैच में बुमराह को वर्क मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया था।
10 Jul 2025 03:05 PM (IST)
10 Jul 2025 03:05 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: भारतीय टीम में हुआ एक बदलाव
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
10 Jul 2025 03:03 PM (IST)
10 Jul 2025 03:03 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: लॉर्ड्स टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।
10 Jul 2025 03:02 PM (IST)
10 Jul 2025 03:02 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 1 Live: इंग्लैंड ने जीता टॉस
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लॉर्ड्स में अब पहले बल्लेबाजी करते दिखेंगी इंग्लैंड की टीम।
India vs england live score 3rd test day 1 ind vs eng live cricket score lords match in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी? विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, जानें तिथि
Jun 28, 2026 | 06:59 AMनागपुर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत
Jun 28, 2026 | 06:59 AMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आर-पार! अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार ढाया ईरान पर कहर, ड्रोन सेंटर और रडार तबाह
Jun 28, 2026 | 06:48 AMIMD का रेड अलर्ट! इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक
Jun 28, 2026 | 06:47 AMGrah Gochar 2026: जून के आखिरी सप्ताह में बुध होंगे वक्री, बाजार, बारिश और व्रत-त्योहार पर पड़ेगा बड़ा असर
Jun 28, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 28 जून LIVE: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे
Jun 28, 2026 | 06:24 AMBirthday Horoscope 28 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें नेतृत्व क्षमता और स्वभाव के राज
Jun 28, 2026 | 06:10 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














