IND vs ENG 2nd ODI: भारत ने 4 विकेट से दर्ज की जीत, वनडे सीरीज पर किया कब्जा

IND vs ENG 2nd ODI LIVE Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त हासिल कर ली है।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE Updates: इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा करने मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे लाइव (सोर्स-सोशल मीडिया)

IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में खेला गया। इस मैच में जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने धमाल मचाया है। फॉर्म में वापसी करते हुए उन्होंने शतक जड़ा। हालांकि दूसरे वनडे में एक बार फिर विराट कोहली फ्लॉप रहे।

मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाए थे। जहां बेन डकेट और जो रूट ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। 305 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गिल और रोहित ने टीम का शानदार शुरुआत दिलाई, जिसके बदौलत भारतीय टीम ने केवल 44 ओवर की तीसरी गेंद पर ही 308 रन बनाकर जीत हासिल कर ली, साथ ही सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त हासिल कर लिया।

4 विकेट से जीत दर्ज कर भारत ने जीती ODI सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने अपने कब्जे में कर लिया है। कटक में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने 4 विकेटों से जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-0 से अजय बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने पूराने अंदाज में खेलते हुए दिखाई दिए, जहां उन्होंने शानदार शतक जड़ा।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाए थे। जहां बेन डकेट और जो रूट ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गिल और रोहित ने टीम का शानदार शुरुआत दिलाई, जिसके बदौलत भारतीय टीम ने केवल 44 ओवर की तीसरी गेंद पर ही 308 रन बनाकर जीत हासिल कर ली, साथ ही सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त हासिल कर लिया।

केएल राहुल आउट

टीम इंडिया का पांचवां विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा। वे 14 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। राहुल को जेमी ओवरटन ने पवेलियन भेजा।

अर्धशतक से चूके श्रेयस

भारत का चौथा विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा। अय्यर अर्धशतक बनाने से चूक गए। वे 47 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर को आदिल राशिद ने पवेलियन वापस भेजा।

रोहित शर्मा आउट

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की शानदार पारी का अंत हो गया है। उन्होंने ताबड़तोड़ 119 रन की शतकीय पारी खेली।

फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा, जड़ा शतक

रोहित शर्मा पिछले कई समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्हें कई दिग्गजों ने अपने भविष्य पर सोचने और संन्यास लेने तक की सलाह दे डाली थी। हालांकि उन्होंने दूसरे वनडे में शतक जड़कर हर किसी का मुंह बंद कर दिया है। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि उनका खेल अभी बाकी है। उन्होंने 76 गेंदों पर 102 रन बनाए हैं।

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट विराट कोहली के रूप में गिरा। कोहली महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। आदिल राशिद ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आए हैं।

भारत को लगा पहला झटका, गिल आउट

भारत ने बड़ा विकेट खो दिया। शुभमन गिल अर्धशतक बनाकर आउट हो गए। उन्हें जेमी ओवरटन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। शुभमन ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया।

शुभमन गिल ने जड़ा दमदार अर्धशतक

शुभमन गिल ने जड़ा दमदार अर्धशतक। वे 45 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। शुभमन ने 7 चौके और 1 छक्का लगाया है। रोहित शर्मा 62 रन बनाकर खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत के लिए खुशखबरी आई है। आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। यह उनके फॉर्म में लौटने का संकेत है। उन्होंने 30 गेंदों में यह कमाल किया है।

शुरू हुआ मैच

कटक के स्टेडियम में हो रहा मुकाबला खराब लाइट की वजह से रूक गया था। जिसकी वजह से बीसीसीआई की फज़ीहत हो गई है। हालांकि एक बार फिर मैच शुरू हो गया है और क्रीड पर रोहित और गिल मौजूद हैं।

रोहित ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दी

रोहित शर्मा ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दी है। वे 16 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित ने 3 छक्के और 1 चौका लगाया है। शुभमन गिल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 5 ओवर में 39 रन बना लिए हैं।

गिल और रोहित कर रहे ओपनिंग

भारत 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतर गया है। कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल पारी का आगाज कर रहे हैं।

इंग्लैंड ने भारत को दिए 305 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन पर ऑलआउट हो गए। जिसके बाद भारत को अब जीत के लिए 305 रनों की जरूरत है। इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम की ओर से बेन डकेट और जो रूट ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने अर्धशतक जड़े। डकेट 65 रन बनाकर आउट हुए। रूट 69 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर ने 34 रनों का योगदान दिया। हैरी ब्रूक 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

वहीं भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। जडेजा ने 1 मेडन ओवर भी फेंका। वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 54 रन देकर 1 विकेट लिया।

इंग्लैंड का छठवां विकेट गिरा

इंग्लैंड का छठवां विकेट जेमी ओवरटन के रूप में गिरा है। उन्हें जडेजा ने 6 रन पर वापस पवेलियन लौटा दिया है।

जो रूट को जडेजा ने बनाया शिकार

रवींद्र जडेजा ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। रूट 69 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

रूट ने पूरा किया अर्धशतक

जो रूट ने वनडे में अपना 40वां अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 60 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए हैं। उनके साथ क्रीज पर कप्तान जोस बटलर मौजूद हैं और दोनों के बीच भी 50 रन की साझेदारी हो गई है। भारत के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।

भारत के लिए राणा को मिला विकेट

भारत के लिए हर्षित राणा ने अहम विकेट हासिल किया है। हैरी ब्रूक 31 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने उनका कैच लिया। अब जोस बटलर बल्लेबाजी करने आए हैं।

ब्रूक और रूट ने संभाली इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड ने 28 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 158 रन बनाए हैं। जो रूट 36 गेंदो में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैरी ब्रूक 48 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को विकेट की तलाश है।

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

रवींद्र जडेजा ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा। बेन डकेट 56 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस पारी के दौरान 10 चौके लगाए। अब हैरी ब्रूक बल्लेबाजी करने आए हैं।

डेब्यू में वरुण का धमाल

इंग्लैंड का पहला विकेट 11वें ओवर में 81 के स्कोर पर गिरा। फिल साल्ट 29 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। साल्ट को अपना डेब्यू मैच खेल रहे वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया। वहीं बेन डकेट ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

इंग्लैंड ने 7वें ओवर में पचास का आंकड़ा पार किया

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पचास का आंकड़ा पार किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 7 ओवर के बाद 54 रन बनाए। जिसमें बेन डकेट ने 39 और साल्ट ने 12 रन बनाए। भारत के लिए अभी तक कोई गेंदबाज सफलता नहीं हासिल की है।

इंग्लैंड की शानदार शुरुआत

इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। 5 ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। साल्ट ने 6 और डकेट ने 27 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम अभी तक विकेट निकालने में कामयाब नहीं हो सकी।

इंग्लैंड की पारी की हुई शुरुआत

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट और बेन डकेट की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी। वहीं भारत के लिए मोहम्मद शमी ने गेंद के साथ शुरुआत की।

1974 के बाद भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाडी बने

वरुण चक्रवर्ती को दूसरे मैच में डेब्यू करवाया गया है। वरुण चक्रवर्ती 1974 के बाद वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाडी। इससे पहले 1974 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी फारुक इंजीनियर और सैयद आबिद अली ने डेब्यू किया है।

भारत के लिए सबसे उम्रदराज वनडे डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

  • 36 वर्ष 138 वर्ष फारूख इंजीनियर बनाम इंग्लैंड लीड्स 1974
  • 33 वर्ष 164 वर्ष वरुण चक्रवर्ती बनाम इंग्लैंड कटक 2025 *
  • 33 वर्ष 103 वर्ष अजीत वाडेकर बनाम इंग्लैंड लीड्स 1974
  • 32 वर्ष 350 वर्ष दिलीप दोषी बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 1980
  • 32 वर्ष 307 वर्ष सैयद आबिद अली बनाम इंग्लैंड लीड्स 1974

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, मार्क वुड, गस एटकिंसन, साकिब महमूद और जेमी ओवर्टन

भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड ने किए तीन बदलाव

इंग्लैंड ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए। मार्क वुड, गस एटकिंसन और जेमी ओवर्टन को शामिल किया गया है।

इंग्लैंड ने टॉस जीता

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जोस बटलर के पक्ष में एक बार फिर सिक्का गिरा।

वरुण चक्रवर्ती करेंगे डेब्यू

भारत के लिए दूसरे मैच में वरुण चक्रवर्ती डेब्यू करने का मौका मिला है। रविंद्र जडेजा ने उन्हें कैप दिया है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे में कुल 108 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 59 में जीत हासिल की है। वहीं इंग्लैंड को 44 मुकाबले में जीत मिली है। जबकि पांच मैच ड्रा रहा है।

बाराबती में ऐसी हो सकती है पिच

कटक के बाराबती स्टेडियम की यह पिच बल्लेबाजों को खूब रास आने वाली है। यहां 300 से ज्यादा रन बन सकते हैं। इस पिच पर बल्लेबाज सेट होकर बेखौफ क्रिकेट खेल सकता है। हालांकि, ओस का प्रभाव रहने की उम्मीद है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करने का फैसला ले सकती है।

दूसरे वनडे का लाइव अपडेट के लिए जुड़ें

भारत औरऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कुछ ही देर में कटक में शुरू होगा। इस मुकाबले के जुड़ी जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुडे रहें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com