IND vs ENG 1st ODI LIVE Updates: वनडे सीरीज में भी भारत ने की जीत के साथ आगाज, नागपुर में गिल ने किया राज

India vs England first ODI : भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर लिया है।
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच लाइव
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच लाइव (सोर्स- सोशल मीडिया)

IND vs ENG Nagpur ODI : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच आज यानी गुरुवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में उप-कप्तान शुभमन गिल ने धमाल मचाया है। अब दोनों टीमों की अगली भिड़ंत 9 फरवरी को कटक में होने वाली है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस वनडे सीरीज से पहले भारत ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में करारी शिकस्त दी थी। जिसके बाद अब भारतीय टीम वनडे में भी वो ही कारनामा करने की कोशिश में है। वहीं यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तैयारी के तौर पर देखी जा रही है।

नागपुर में भारत ने दर्ज की 4 विकेट से जीत

भारत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया के गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने दम दिखाया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने 38.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने धमाल मचाया है। उन्होंने 87 रन की पारी खेलकर भारत के जीत के हीरो रहे। हालांकि इस मुकाबले में भारत के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जैसे- हर्षित राणा, रवींद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल।

शतक से चूके शुभमन गिल

भारत ने एक बड़ा विकेट खो दिया। शुभमन गिल 87 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने इस पारी के दौरान 14 चौके लगाए। शुभमन को साकिब महमूद ने आउट किया।

टीम इंडिया को लगा पांचवां झटका

भारत का पांचवां विकेट गिरा। केएल राहुल महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आदिल राशिद ने पवेलियन भेजा। भारत ने 35.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं।

अक्षर पटेल आउट

टीम इंडिया का चौथा विकेट अक्षर पटेल के रूप में गिरा। वे 47 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर ने इस पारी के दौरान 6 चौके और 1 छक्का लगाया। आदिल राशिद ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

अक्षर पटेल का अर्धशतक

अक्षर पटेल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का तीसरा वनडे अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए हैं। अक्षर की पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

200 का पार हुआ भारत का स्कोर

भारत का स्कोर 200 के पार हो गया है। टीम इंडिया ने 29 ओवर में 201 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 48 रन की जरूरत है। क्रीज पर गिल और अक्षर पटेल मौजूद हैं।

शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

शुभमन गिल ने 60 गेंदों में 50 रन बनाकर अपना अर्शधतक पूरा किया है। श्रेयस अय्यर के विकेट के बाद गिल ने सूझबूझ भरी पारी खेली है।

भारत का स्कोर 150 के पार

शुभमन गिल और अक्षर पटेल ने इंग्लैंड पर पलटवार किया है। टीम इंडिया का स्कोर 150 रन के पार हो गया है।

टीम इंडिया को जीत के लिए 106 रनों की जरूरत

टीम इंडिया ने 21 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 143 रन बनाए हैं। शुभमन गिल 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। अक्षर पटेल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 106 रनों की जरूरत है।

श्रेयस अय्यर आउट

टीम इंडिया ने एक बड़ा विकेट खो दिया। श्रेयस अय्यर अर्धशतक बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए। अय्यर ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्हें जैकब बेथेल ने पवेलियन वापस भेजा।

श्रेयस अय्यर का अर्धशतक पूरा

श्रेयस अय्यर ने नागपुर वनडे में चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने महज 30 गेंद में कमाल किया है। भारत का स्कोर 14 ओवर में दो विकेट के बाद 101 रन हो गए हैं। क्रीज पर अय्यर और गिल मौजूद हैं।

कप्तान रोहित शर्मा आउट

टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित को साकिब महमूद ने पवेलियन भेजा। क्रीज पर गिल और अय्यर मौजूद हैं।

15 रन बनाकर आउट हुए यशस्वी

भारत ने पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में खोया। वह 22 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 3 चौके लगाए। यशस्वी को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन वापस भेजा।

यशस्वी-रोहित भारत के लिए ओपनिंग कर रहे

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल भारत के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 रन हो गया है। भारत को जीत के लिए अब 242 रन की जरूरत है।

इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए दिए 249 रनों का लक्ष्य

इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम के लिए जोस बटलर और जैकब बेथेल ने अर्धशतक जड़े। इंग्लैंड ने 47.4 ओवर में ऑलआउट होने से पहले 248 रन बनाए। फिलिप साल्ट ने 43 रनों की पारी खेली। बटलर ने 52 रनों की दमदार पारी खेली। बेथेल ने 51 रनों का योगदान दिया। डकेट ने 32 रन बनाए। अंत में जोफ्रा आर्चर 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं भारत की ओर से हर्षित राणा ने 7 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 53 रन देकर 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने 9 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

जैकब बेथेल आउट

इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा। जैकब बेथेल अर्धशतक बनाकर आउट हुए। उन्होंने 64 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा

हर्षित राणा ने लिविंगस्टन को महज 5 रन पर आउट कर दिया था। जिसके बाद अब शमी ने ब्रायडन कार्स को आउट कर दिया है। वह 18 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। 40 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 206/7 है।

इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा, बटलर आउट

भारत ने इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। जोस बटलर 67 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके लगाए। बटलर को अक्षर पटेल ने पवेलियन वापस भेजा। फिलहाल क्रीज पर बेथेल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब लिविंगस्टोन बल्लेबाजी करने आए हैं।

30 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 162

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैं ने 30 ओवर तक चार विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान जॉस बटलर 55 गेंदों में 48 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके साथ जैकब बेथेल 36 गेंदों में 18 रन पर मौजूद हैं।

जडेजा ने रूट को किया आउट

भारत को चौथी सफलता मिल गई है। जडेजा ने जो रूट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। वह 15 महीने बाद वनडे में लौटे थे, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 31 गेंद पर केवल 19 रन ही बना पाए। 19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 111/4 है। क्रीज पर कप्तान जॉस बटलर और जैकब बेथेल मौजूद हैं।

इंग्लैंड को एक के बाद एक तीन झटके

इंग्लैंड को एक के बाद एक तीन झटके लगे हैं। फिलिप साल्ट 26 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद बेन डकेट 29 गेंद पर पर 32 रन बनाकर आउट हुए। फिर हैरी ब्रुक बिना खाता खोले चले गए। हर्षित राणा ने दो विकेट झटके।

6 ओवर में 50 का आंकड़ा पार

इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। फिल साल्ट ने भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। 6 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड की टीम 52 रन बना ली है। जिसमें फिल सॉल्ट ने 34 और बेन डकेट ने 17 रन बनाए।

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज उतरे मैदान पर

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट और बेन डकेट मैदान पर आ गए हैं। फिल साल्ट ने स्ट्राइक ली है। वहीं भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी से शुरुआत की।

इंजरी के बाद कुलदीप की वापसी

इंजरी के बाद कुलदीप यादव की वापसी हुई है। स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कुलदीप ने कहा कि वो वापसी को लेकर थोड़ा नर्वस हैं। लेकिन यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होगी।

टॉस हारने के बाद रोहित करना चाहते थे गेंदबाजी

रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। टॉस हारने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।  शुरुआत में गेंद के साथ आक्रामक होने की जरूरत है और फिर बाद में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। जायसवाल और हर्षित अपना डेब्यू कर रहे हैं, दुर्भाग्य से विराट नहीं खेल रहे हैं, उन्हें कल रात घुटने में समस्या थी।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और कुलदीप यादव।

विराट कोहली हुए चोटिल

विराट कोहली चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। विराट कोहली ने अपने दाहिने घुटने पर पट्टी बांध रखी है और टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल होते समय सावधानी से चलते हुए दिखाई दे रहे थे। वो पहला मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

इंग्लैंड ने जीता टॉस

पहले वनडे मुकाबले का टॉस इंग्लैंड के पक्ष में गिरा। जोस बटलर ने इसी के साथ बल्लेबाजी करने का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी।

पहले मैच के लिए इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा करेंगे डेब्यू

यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करेंगे। दोनों को डेब्यू कैप दिया गया है। पहले वरुण चक्रवर्ती को रनअप पर देखा गया था लेकिन उनकी जगह यशस्वी और हर्षित को मौका मिला है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे में कुल 107 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 58 में जीत हासिल की है। वहीं इंग्लैंड को 44 मुकाबले में जीत मिली है। जबकि पांच मैच ड्रा रहा है।

वरुण चक्रवर्ती करेंगे डेब्यू

वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू करेंगे। उन्हें गेंदबाजी रनअप मार्क कर लिया है। जल्द ही उन्हें डेब्यू कैप दिया जाएगा।

कैसा रहेगा मौसम का हाल

फरवरी माह की शुरुआत में नागपुर में तापमान की बढोतरी होने लगी है। नागपुर में अधिकतम 35 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं नागपुर में खेले जाने वाले पहले वनडे के लिए तापमान में गिरवाट नहीं होगी। हालांकि सुबह का मौसम सुहाना होगा। हवा चलेगी। दोपहर को धूप निकलेगी और मैच के दौरान खिलाड़ियों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ा सकता है।

पहले वनडे से जुड़ी अपडेट में आपका स्वागत है

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच के पल-पल की खबर हम आप तक पहुंचाएंगे। स्वागत है हमारे लाइव ब्लॉग में...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com