

चटगांव: बांग्लादेश (India vs Bangladesh 1st Test Match) के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भारत ने लंच तक सात विकेट पर 348 रन बना लिये। अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 278 रन से आगे खेलते हुए भारत ने पहले सत्र में श्रेयस अय्यर का विकेट गंवाया।
श्रेयस ने 192 गेंद में 86 रन बनाये जिसमें दस चौके शामिल थे। उन्हें इबादत हुसैन ने बोल्ड किया। लंच के समय रविचंद्रन अश्विन 40 और कुलदीप यादव 21 रन बनाकर खेल रहे थे। (एजेंसी)