राहुल-कोहली के तूफानी पारी के सामने पस्त हुए बांग्लादेशी गेंदबाज, दिया 185 रनों का लक्ष्य

india-vs-bangladesh-t20-world-cup-2022-from-adelaide-oval-rohit-sharma-shakib-al-hasan
Published on: 
Updated on: 

एडीलेड: भारत ने बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) के सुपर 12 मैच में छह विकेट पर 184 रन बनाए। भारत की तरफ से विराट कोहली (Virat Kohli) ने नाबाद 64 जबकि लोकेश राहुल (KL Rahul) ने 50 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने तीन जबकि शाकिब अल हसन ने दो विकेट चटकाए। 

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने 16 रन बनाते ही टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह रिकॉर्ड पहले श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने के नाम पर दर्ज था। अब विराट ने उन्हें पीछे छोड़ यह खास रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com