भारत की दूसरी पारी शुरू, बांग्लादेश को नहीं दिया फॉलोऑन, गिल और राहुल ने की शुरुआत

india-vs-bangladesh-1st-test-day-3-at-zahur-ahmed-chowdhury-stadium Shubman Gill kl Rahul
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh Test Match) के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन भारत ने बांग्लादेश को 150 रनों पर समेट दिया है। भारत ने अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन बना सकी। इसका मतलब अब  टीम इंडिया को अब 254 रनों की लीड हासिल हो गई है। वहीं, भारत ने फॉलोऑन न देने का फैसला किया है। 

भारत (India) ने मैच की दूसरी पारी का काफी अच्छा आगाज किया है। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और शुभमन गिल (Shubman Gill) क्रीज पर है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने चौके के साथ अपना और टीम का खाता खोला। वहीं, खबर लिखने तक भारत ने बिना किसी विकेट को गंवाएं 16 रन बनाए। 

भारतीय गेंदबाजों ने भी पहली पारी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की जोड़ी ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।