-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Pakistan T20 World Cup Pitch Report
कल भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला, जानें पिच का मिजाज
- Written By: राहुल गोस्वामी
टी20 विश्व कप 2024 में नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा। इस मैदान की पिच लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है ।

भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला
न्यूयॉर्क: आत्मविश्वास से ओतप्रोत और हालात के अनुकूल ढल चुकी भारतीय टीम नासाउ काउंटी की पेचीदा पिच पर टी20 विश्व कप के बहुचर्चित मुकाबले में कल यानी रविवार 8 जुन को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी जिसका मनोबल पहले ही मैच में मिली अप्रत्याशित हार ने तोड़ दिया है ।टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा भीड़ खींचने वाला मुकाबला 34000 दर्शक क्षमता वाले नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जायेगा । इस मैदान की पिच लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है । इसकी भारी आलोचना के बाद आईसीसी ने आधिकारिक रूप से इसे स्वीकार किया । अब तक इस स्टेडियम पर हुए तीन मैचों की छह पारियों में दो बार ही टीमें सौ रन के पार पहुंच सकी है ।
पूर्व क्रिकेटरों को तो यह भी लगता है कि कम स्कोर वाले मैचों से कैसे अमेरिकी बाजार में क्रिकेट का प्रचार प्रसार किया जायेगा । एडीलेड ओवल के मैदानकर्मी डेमियन हाउज के मार्गदर्शन में अप्रैल में यहां चार ‘ड्रॉप इन’ पिचें बिछाई गई जो अभी तक जम नहीं पाई हैं । पिच से मिल रहा असमान उछाल बल्लेबाजों की सुरक्षा पर सवालिया ऊंगली उठा रहा है । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ मैच में कंधे में चोट लगी थी जिससे उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा ।
रोहित ने मैच के बाद कहा था ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि पिच से क्या अपेक्षा की जाये । हम हालात के अनुरूप तैयारी करेंगे । पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हर खिलाड़ी को योगदान देना होगा ।” भारत के मैच के एक दिन बाद आईसीसी को पिच को लेकर तमाम आशंकाओं के निवारण के लिये बयान जारी करना पड़ा । पाकिस्तान टीम ने अभी तक नासाउ स्टेडियम पर खेला नहीं है । पहले मैच में अमेरिका से हारने वाली पाकिस्तानी टीम बृहस्पतिवार की रात ही यहां पहुंची है । उन्हें हालात के अनुरूप ढलने का मौका नहीं मिल सका है जिसका उन्हें नुकसान हो सकता है ।
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan Gangrape: विदेशी महिला से दरिंदगी का क्रिप्टो कनेक्शन, इशाक डार का पोता रजा डार गिरफ्तार
आतंकवाद में भी ‘परिवारवाद’! बदल गया लश्कर-ए-तैयबा का पूरा चेहरा, हाफिज सईद ने बेटे को सौंपी कमान
ENG W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के 7वें खिताब के सामने इंग्लैंड की चुनौती; क्या एलिस पेरी की चोट बनेगी बाधा?
PoK में पाकिस्तान के खिलाफ ‘आर-पार’ की जंग? सेना के दमन और भुखमरी पर भड़का गुस्सा, आज बड़ा प्रदर्शन
भारत से हारने पर सुपर आठ चरण में उसके प्रवेश की राह लगभग असंभव हो जायेगी । आयरलैंड के खिलाफ भारत ने बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को नहीं उतारा और एक अतिरिक्त विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को जगह दी गई। पाकिस्तान के खिलाफ भी यही संयोजन रहने की उम्मीद है क्योंकि मैच ऐसी टर्फ पर खेला जायेगा जो नयी है । दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड अलग टर्फ पर आठ जून को खेल रहे हैं।
कुलदीप के मौजूदा फॉर्म और पाकिस्तानी बल्लेबाजों खासकर बाबर आजम के खिलाफ उनकी उपयोगिता को देखते हुए उन्हें उतारा जा सकता है । ऐसे में अक्षर पटेल या रविंद्र जडेजा में से एक को बाहर रहना होगा । बल्लेबाजी में रोहित और विराट कोहली पारी का आगाज करेंगे जबकि ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर उतरेंगे । दूसरी ओर पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती पहले मैच में मिली हार को भुलाने की है ।
अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में सुपर ओवर में मिली हार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पाकिस्तान टीम इतनी अप्रत्याशित क्यो मानी जाती है । बाबर ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ा लेकिन यह नहीं भूलना चाहिये कि बल्लेबाजों ने भी निराश किया । खुद बाबर ने 44 रन बनाने के लिये 43 गेंद खेल डाली । वैसे तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान का तेज आक्रमण कहर बरपाने का दम रखता है बशर्ते वे अपनी क्षमता के साथ न्याय करें।
टूर्नामेंट की शुरूआत में आईएसआईएस से मिली आतंकी धमकी के बाद मैच की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किये गए हैं । नासाउ काउंटी के पुलिस कमिश्नर पैट्रिक राइडर ने हाल ही में सुरक्षा इंतजामात की जानकारी दी थी । उन्होंने कहा था ,”भारत पाकिस्तान मैच के लिये सुरक्षा इंतजाम उसी तरह के हैं जब कुछ साल पहले तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वागत के लिये किये गए थे ।”
टीमें :
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।
India pakistan t20 world cup pitch report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चाय पीने निकले, पैर फिसला और बह गए लोखंडे; सर्च ऑपरेशन जारी, वसई में दर्दनाक हादसा
Jul 05, 2026 | 02:18 PMनागपुर हाई कोर्ट की सरकार को कड़ी फटकार: अधिकारियों की नाकामी का खामियाजा कोई बुजुर्ग पेंशनभोगी क्यों भुगते?
Jul 05, 2026 | 02:18 PMबच्चू कडू ने उठाया राजुरा पुनर्वास और वासनी सिंचाई परियोजना का मुद्दा, सरकार से मांगा जवाब
Jul 05, 2026 | 02:09 PMचोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM‘एक शॉट और सब खत्म…’, खामेनेई के जनाजे पर ट्रंप के दावे ने मचाई सनसनी, फिर क्यों पीछे हटे अमेरिकी राष्ट्रपति
Jul 05, 2026 | 02:06 PMरातों की नींद उड़ रही है? कहीं आप एंग्जायटी के शिकार तो नहीं, पहचानिए ये 8 लक्षण
Jul 05, 2026 | 02:06 PMAamir Khan Gauri Marriage: आमिर खान और गौरी की शादी की पहली झलक आई सामने, इमोशनल दिखे मिस्टर परफेक्शनिस्ट
Jul 05, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM














