

-विनय कुमार
ICC T20 World Cup, 2022 में अपने पहले मुकाबले से पहले भारतीय टीम की एक बड़ी समस्या का तोड़ मिला गया। आज सोमवार, 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले एक वॉर्मअप मैच में (IND vs AUS Warm-Up Match T20 World Cup, 2022) टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को 6 रनों से धूल चटा दी। इस मैच में आखिरी के दो डेथ ओवर्स की गेंदबाज़ी ने ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी और वह हार गई।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में एक वक्त ऐसा भी था, जब ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब दिख रही थी। उसे जीत के लिए 20वें ओवर की 6 गेंद में सिर्फ़ 11 रन की जरूरत थी। ऐसे समय में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) ने दांव चला। 19वें ओवर तक मोहम्मद शमी से एक ओवर की भी बोलिंग नहीं कराने के बाद अंतिम ओवर शमी से करा दी। शमी ने अपनी घातक गेंदबाज़ से अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया और भारत को जीत।
ख़ास बात देखने वाली ये रही कि शमी ने अपने ओवर में 4 यॉर्कर फेंकी। इसमें आखिर की 2 सुर्रा गेंदों में पहले जोश इंग्लिस (Josh Inglis) क्लीन बोल्ड हो गए और दूसरे में केन रिचर्ड्सन (Kane Richardson)। ओवर में उन्होंने लो फुलटॉस (Mohammad Shami low full toss) के अलावा शॉर्ट गेंद का भी इस्तेमाल किया। यानी, वेरिएशन के साथ बोलिंग की और ऑस्ट्रेलिया को दिन में तारे दिखा दिए।
गौरतलब है कि, बीते कुछ महीनों से भारतीय टीम के लिए डेथ ओवर्स में कारगर बोलिंग की कमी की वजह से कुछ मैचों में हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन, अब लगता है मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए संजीवनी साबित हो सकते हैं।
मोहम्मद शमी की तरह ही हर्षल पटेल ने भी मैच के उन्नीसवें ओवर में सुर्रा (Yorker) का सटीक इस्तेमाल किया। उन्होंने इस ओवर की पहली ही गेंद धीमी यॉर्कर फेंकी और एरॉन फिंच (Aaron Finch) बड़ा श़ॉट खेलने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए। उसके बाद की दो गेंदें भी उन्होंने यॉर्कर फेंकी और आखिरी के दो बॉल फुलटॉस थी। हर्षल पटेल ने भी बढ़िया वेरिएशन किया। उनके इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 5 रन बनाए और हर्षल ने दो विकेटों की बलि ले ली। यहीं, से मैच का रुख़ पलट गया था।
गौरतलब है कि, भारत की तरफ से मिले लक्ष्य को चेज़ करने मैदान में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम एक समय 15 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 144 रन पर खेल रही थी। जीत के लिए 30 बॉल में सिर्फ़ 43 रनों की जरूरत थी। हाथ में 8 विकेट बाकी थे। लेकिन, हर्षल पटेल और मोहम्मद शमी की खतरनाक बोलिंग के सामने ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट दनादन गिरते चले गए। अंतिम 5 ओवर में 8 विकेट चटक गए।