T20I इतिहास में साउथ अफ्रीका का अनचाहा रिकॉर्ड, बनाया अब तक का सबसे कम स्कोर

South Africa’s Lowest Totals In T20Is: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका 74 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
T20I इतिहास में साउथ अफ्रीका का अनचाहा रिकॉर्ड, बनाया अब तक का सबसे कम स्कोर
साउथ अफ्रीका बैटर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

South Africa Out For Their Lowest Total In T20Is: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 101 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही साउथ अफ्रीका ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका की टीम महज 74 रनों पर ऑलआउट हो गई। टी20 आई में यह साउथ अफ्रीका का किसी भी टीम के खिलाफ सबसे कम स्कोर रहा।

साउथ अफ्रीका की टीम ने 176 रनों का पीछा करते हुए केवल 74 रन पर ही ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 101 रनों से जीत लिया। टी20 इतिहास में ऐसा छठी बार था, जब यह टीम 100 से ज्यादा रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। जिसमें से भारत के खिलाफ तीन बार ऐसा हुआ है। भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका को तीन बार 100 से ज्यादा रन से हार का सामना करना पड़ा है।

टी20I में दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर

स्कोर विपक्षी टीम स्थान वर्ष
74 ऑल-आउट भारत कटक 2025
87 ऑल-आउट भारत राजकोट 2022
89 ऑल-आउट ऑस्ट्रेलिया जोहांसबर्ग 2020
95 ऑल-आउट भारत जोहांसबर्ग 2023
96 ऑल-आउट ऑस्ट्रेलिया केपटाउन 2020

इससे पहले साउथ अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ 17 जून 2022 को राजकोट में खेले गए टी20 मुकाबले में 16.5 ओवरों में 87 रन पर सिमट गई थी। यह टीम 21 फरवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 89 रन पर, जबकि 14 दिसंबर 2023 को भारत के खिलाफ 95 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। साउथ अफ्रीकी टीम 26 फरवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 96 रन पर सिमट गई थी। इस टीम ने 14 अगस्त 2018 को श्रीलंका के विरुद्ध महज 98 रन बनाए थे।

मुकाबले का हाल

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कटक में खेले गए पहले टी20 मैच की बात करें, तो भारत ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सिंपाला ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा डोनोवन फेरीरा ने 1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। मेहमान टीम ने दूसरी गेंद पर ही क्विंटन डी कॉक (0) का विकेट गंवा दिया था। यहां से देवाल्ड ब्रेविस ने 22 रन बनाए, लेकिन साउथ अफ्रीका को शर्मनाक हार से नहीं बचा सके। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

बुमराह ने टी20 फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे किए। इसी के साथ वह तीनों फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए। उनसे पहले लसिथ मलिंगा, टिम साउदी, शाकिब अल हसन और शाहीन अफरीदी यह कारनामा कर चुके थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com