भारत ने निर्णायक मैच में साउथ अफ्रीका को दी मात, जीती सीरीज, ये रहे आज के हीरो

IND vs SA: 3rd ODI cricket match
PTI Photo
Published on: 
Updated on: 

- विनय कुमार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरा और अंतिम मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। आज इस मुकाबले में टीम इंडिया के घटक गेंदबाजों ने साऊथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों को 99 रनों पर ढेर कर दिया था और भारत को जीत के लिए 100 रन बनाने थे। जिसे भारत ने आसानी से बना लिया और 2-1 से सीरीज जीत ली।

आज के मैच में (IND vs  SAF 3rd ODI Match,  2022) भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। भारत ने अपने 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने 49 रन बनाए। 

इतिहास गवाह है कि ये भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका का वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड में अब तक सबसे छोटा स्कोर है। टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने धारदार बोलिंग से साउथ अफ्रीका के 4 विकेट चटकाए। उनकी गेंद पर साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज़ी का अंत हुआ मार्को जेन्सन को 27.1 ओवर में आउट करने के साथ। जेन्सन के अलावा कुलदीप ने एंडिले फेहलुकवेओ, ब्योर्न फोर्टुइन और एनरिक नॉर्खिया को आउट किया।  साउथ अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। 

आज के निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। जिसमें स्पिन गेंदबाजों ने खूब कहर ढाया। कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और शहबाज अहमद ने भी 2-2 शिकार किए। आज के हीरो रहे भारतीय गेंदबाज। 

दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम

शिखर धवन (Shikhar Dhawan Captain), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (Sanju Samson Wicket-keeper), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान।

साउथ अफ्रीका

डेविड मिलर (David Miller Captain), क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock Wicket-keeper), जेनमैन मालन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन , मार्को जेन्सन, एंडिले फेहलुकवेओ, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com