IND vs WI: कल भिड़ेंगे भारत और वेस्टइंडीज, जानिए क्या बारिश बनेगी पहले टी-20 मैच में विलेन?

IND vs WI 1st T20I Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कल, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले ही मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
IND vs WI 1st T20I Match
इकाना क्रिकेट स्टेडियम सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

IND vs WI 1st T20I Match: भारत बनाम वेस्टइंडीज के दरम्यान 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज कल यानी मंगलवार, 6 अक्टूबर से होने जा रहा है, जिसका पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

इस मैच का टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 6:30 बजे किया जाएगा। इस बीच क्रिकेट फैंस के लिए थोड़ी बुरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, पहले ही मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

पिछले कुछ दिनों से बिगड़ा हुआ है मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से मौसम थोड़ा बिगड़ा नजर आ रहा है, ऐसे में यहां 10 अक्‍टूबर तक बारिश की संभावना जताई गई है। खासतौर पर 6 से 10 अक्‍टूबर तक ज्‍यादा बारिश की संभावना है।

मंगलवार को 68 फीसदी, बुधवार को 70 प्रतिशत, गुरुवार को 60 प्रतिशत, शुक्रवार को 68 प्रतिशत और शनिवार 55 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। इसके बाद रविवार को महज 2 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जिसके बाद अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

IND vs WI 1st T20I Match
एशियन गेम्स का शानदार समापन, नीरू ढांडा ने थामा तिरंगा; 85 मेडल के साथ चौथे नंबर पर रहा भारत

6 अक्‍टूबर को लखनऊ के मौसम का हाल

एक्‍यूवेदर के अनुसार, लखनऊ में 6 अक्‍टूबर को गरज-चमक के साथ 68 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्व से करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में मौसम मैच में खलल डाल सकता है। हालांकि फैंस को ज्‍यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्‍योंकि दिन के मुकाबले शाम के समय बारिश कम होने के आसार हैं।

जानें कैसा होगा पिच का मिजाज?

अगर हम लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां गेंद और बल्ले के बीच अच्छा संतुलन देखने को मिल सकता है। हाल के सालों में यहां की पिच धीमी रहने के साथ स्पिन गेंदबाजों को मदद देती रही है, हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती उछाल मिल सकता है। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, पिच के धीमे होने पर बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में स्पिनरों और विविधता वाली गेंदबाजी की भूमिका अहम रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com