-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India And England Players Are Wearing Black Armbands On Day 5 To Tribute Dilip Doshi
भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी, BCCI ने किया खुलासा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर दिलीप दोशी का निधन 23 जून को हुआ। जिसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के पांचवें दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि दी।

भारत और इंग्लैंड (फोटो-बीसीसीआई)
लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने दिलीप दोशी को श्रद्धांजलि दी और मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा। भारत के पूर्व खिलाड़ी दिलीप दोशी का निधन 23 जून को रात में हुआ। जिसके बाद अगले दिन भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड की टीम ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
दिलीप दोशी भारत के सबसे बेहतरीन बाएं हाथ के स्पिनरों में से एक थे और उन्होंने 1970 के दशक के अंत और 1980 के दशक की शुरुआत में देश का प्रतिनिधित्व किया था। बिशन सिंह बेदी के संन्यास लेने के बाद 1979 में दोशी ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और 1983 तक कुल 33 मैच खेले और 114 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने विरोधी बल्लेबाजों को कभी हावी नहीं होने दिया।
Both teams are wearing black armbands today in memory of former Indian cricketer Dilip Doshi, who passed away on Monday. The teams also observed a minute's silence before the start of Day 5. pic.twitter.com/1npOAo4ihp — BCCI (@BCCI) June 24, 2025
बीसीसीआई ने भी दी श्रद्धांजलि
बीसीसीआई ने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि दोनों टीमें आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप दोशी की याद में काली पट्टी बांधकर खेल रही हैं, जिनका सोमवार को निधन हो गया था। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने पांचवें दिन की शुरुआत से पहले एक मिनट का मौन भी रखा।
रोजर बिन्नी ने दोशी को कुछ ऐसे किया याद
दिलीप दोशी के निधन के बाद उनके जानने वालों के अलावा बीसीसीआई के अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने बयान में कहा कि दिलीप दोशी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। वह स्पिन गेंदबाजी के सच्चे कलाकार थे। वह मैदान के अंदर और बाहर एक सज्जन व्यक्ति और भारतीय क्रिकेट के समर्पित सेवक थे। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
दिलीप दोषी के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बताया पहली मुलाकात का किस्सा
बीसीसीआई के सचिव के क्या कहा?
वहीं बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि दिलीप दोशी बेहतरीन क्रिकेटर और बहुत अच्छे इंसान थे। खेल के प्रति उनका जुनून उनकी हर गेंद में स्पष्ट नजर आता था। उनका व्यवहार शांत और प्रतिस्पर्धात्मक भावना वाला था।
India and england players are wearing black armbands on day 5 to tribute dilip doshi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
Jul 02, 2026 | 10:28 AMNHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














