IND W vs SL W Asia Cup Final LIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, 8वीं बार खिताब जीतने पर होगी नजर

Women’s Asia Cup Final Live: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में आज भारत और श्रीलंका भिड़ेंगे। दुबई में मैच रात 8 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया 2024 के फाइनल की हार का बदला लेकर खिताब जीतना चाहेगी।
IND W vs SL W Asia Cup Final
एशिया कप ट्रॉफी के साथ भारत-श्रीलंका की कप्तानSocial Media

IND Vs SL Final LIVE Score: महिला एशिया कप के खिताबी मुकाबले में आज भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इस संस्करण में भारत और श्रीलंका दोनों ही अब तक अजेय रही हैं। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है। वहीं, श्रीलंका ने रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

मैच से जुड़ी सभी अपडेट के लिए जुड़े रहें लाइव ब्लॉग के साथ

IND Vs SL Final LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। क्रीज पर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा मौजूद हैं।

IND Vs SL Final LIVE Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

IND Vs SL Final LIVE Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

2024 के फाइनल का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका की टीमें इससे पहले 2024 महिला एशिया कप के फाइनल में भी आमने-सामने आई थीं। उस मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में भारतीय टीम के पास इस बार पिछली हार का हिसाब चुकता करने और ट्रॉफी अपने नाम करने का मौका होगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com