IND W vs NZ W: भारत ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया, जीत के बाद फैंस के दर्द पर लगाया मरहम

भारत महिला और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 59 रनों से हराया। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
भारत को सीरीज जीतने के लिए बैटरों को दिखाना होगा दम
भारतीय महिला टीम (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत महिला और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 59 रनों से हराया। इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 168 रन ही बना सकी।

हाल में संपन्न हुई महिला टी20 विश्व कप के विजेता टीम न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पहले मुकाबले में ही न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन वनडे में जीत हासिल करके फैंस के दर्द पर मरहम जरूर लगाया है।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय 227 रन बनाए। जिसमें शेफाली वर्मा ने 33, यास्तिका भाटिया ने 37, जेमिमा रोड्रिग्स ने 35, तेजल हसबनिस ने 42, दीप्ति शर्मा ने 41 और अरुंधति रेड्डी ने 14 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी करते हुए जेस कर ने 3, ईडन कार्सन ने 2 और अमेलिया कर ने 4 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 168 रनों पर सिमट गई। जिसमें जॉर्जिया ने 25, लौरेन डाउन ने 26, ब्रूक हैलिडे ने 39, मैडी ग्रीन ने 31 और अमेलिया कर ने नाबाद 25 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए राधा यादव ने 3, साइमा ठाकोर ने 2, दीप्ति शर्मा ने 1, अरुंधति रेड्डी ने 1 विकेट लेकर मुकाबले को जीत दिला दी। दीप्ति शर्मा को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़ें : 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com