सूर्यकुमार यादव की कुर्सी पर मंडराया दिनेश कार्तिक नाम का खतरा, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा

Suryakumar Yadav And Dinesh Karthik
Published on: 
Updated on: 

इंदौर: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs SA T20 Series) में भारत ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। सीरीज के आखिरी मैच में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) चौथे नंबर पर आकर बल्लेबाजी करते हुए 46 रन की तेज पारी खेली। जिसे देखकर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अब मज़ाकिया अंदाज़ में उन्हें अपने लिए ख़तरा बताया है। 

दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 228 रनों का लक्ष्य रखा था। रिले रोसौव के नाबाद शतकीय पारी खेली थी। जबकि जवाब में भारत कुछ ज़्यादा कमाल नहीं कर पाया था। लेकिन, दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी ने अच्छी-खासी छाप छोड़ी थी। उनकी शानदार फॉर्म की वजह से ऋषभ पंत की जगह पर भी खतरा है। वहीं, अब सूर्यकुमार यादव को भी इस बात का डर सता रहा है। 

https://twitter.com/ani_digital/status/1577543620655484929

सूर्या ने इंदौर टी20 के बाद इस बात का खुलासा खुद किया है। भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि, 'जिस तरह से डीके बल्लेबाजी कर रहे हैं, मेरी चौथे नंबर की कुर्सी भी खतरे में है।' हालांकि, उन्होंने ये सारी बातें मज़ाक में कही थी। उन्होंने इस दौरान कार्तिक की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने तीसरे टी20 मैच के खत्म होने के बाद कहा कि, 'मुझे वहां रूकना चाहिए था और डीके के साथ साझेदारी करनी चाहिए थी। लेकिन आज ऐसा नहीं हो पाया। मेरी नंबर चार की कुर्ती को भी खतरा है।'

बता दें कि, सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया था। जिसके बाद टीम इंडिया ने अपने बल्लेबाजी कर्म से छेड़छाड़ की थी। जिसका खामियाजा टीम को हार से चुकाना पड़ा। हालांकि, सीरीज के पहले दो मैचों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। जहां सूर्यकुमार यादव भी अच्छी लय में नज़र आ रहे थे।