क्या एक और प्लेयर हुआ चोटिल? दर्द की वजह से आखिरी टी20 मैच में नहीं खेला ये खिलाड़ी

Arshdeep Singh
PIC: Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: मंगलवार को इंदौर में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले (IND vs SA 3rd T20) में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं इस हार के अलावा भारतीय टीम की टेंशन भी बढ़ गई है। दरअसल,इस मुकाबले में टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए। जिसमें अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को लेकर भी बदलाव देखा गया। 

दरअसल, इस आखिरी मैच में अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे। उन्हें इस मैच से आराम दिया गया था। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि, कमर में दर्द होने की वजह से अर्शदीप प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में उन्हें आराम देने का फैसला किया गया है। हालांकि, रोहित ने यह भी बताया कि कुछ भी गंभीर नहीं है, सिर्फ बचाव के लिए अर्शदीप को आराम कराया गया है ताकि उन्हें आगे ज़्यादा तकलीफ ना हो। 

रोहित शर्मा ने ये तो बताया कि, अर्शदीप सिंह का कमर दर्द गंभीर नहीं है, लेकिन फिर भी ये फैंस के लिए चिंता की बात हो गई है। क्योंकि, अब सामने टी20 वर्ल्ड कप है, ऐसे में अर्शदीप सिंह का यह कमर दर्द टीम के लिए मुसीबत न खड़ी कर दे। फ़िलहाल टीम इंडिया पाने प्लेयर्स की चोट की वजह काफी परेशान है। 

आगामी वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के कई प्रमुख प्लेयर्स चोटिल होने की वजह से इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। ऐसे में अर्शदीप सिंह के कमर दर्द की बात सुनकर फैंस की दिल की धड़कन बढ़ गई है। हालांकि, कप्तान रोहित ने उनके इस दर्द को गंभीर नहीं बताया है, जो कहीं न कहीं राहत की बात भी है।