बारिश हुई बंद: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा गेंदबाजी

IND vs NZ 3rd T20 Rain stopped New Zealand won the toss, India will bowl
PIC: ICC/Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा (IND vs NZ 3rd T20) और निर्णायक मुकाबला आज यानी 22 नवंबर को खेला जाना है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त भी हासिल की है। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द किया गया था। जबकि दूसरे मुकाबले में भारत ने कीवी टीम को 65 रनों से मात दी थी। 

इस निर्णायक मुकाबले में बारिश की वजह से थोड़ी देरी हुई है। तीसरा मैच नेपियर में खेला जा रहा है, जहां सुबह हलकी बारिश हो रही थी। हालांकि, अब बारिश रुक गई है। जिसके बाद मैच अब जल्द ही शुरू होने वाला है। इस मुकाबले में अगर भारत जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाता है तो वह सीरीज 2-0 से जीत लेगा, लेकिन अगर न्यूजीलैंड इस मैच को जीत जाता है तो, सीरीज ड्रा हो जाएगा।   

https://twitter.com/BCCI/status/1594941552639750145

इस मुकाबले में भी संजू सैमसन और उमरान मालिक को टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। हालांकि, दोनों ही टीमों में बदलाव हुआ है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के रेगुलर कप्तान केन विलियमसन खेलते हुए दिखाई नहीं देने वाले हैं। उनकी जगह टीम सऊदी कप्तानी करने वाले हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग XI 

भारतीय टीम: ईशान किशन, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (सी), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (सी), लॉकी फर्ग्यूसन 

Navbharat Live
navbharatlive.com