बारिश के बीच सूर्यकुमार यादव का दिखा खास अंदाज़, ग्राउंड स्टाफ के साथ मैदान सुखाते आए नजर- देखें वीडियो

Suryakumar Yadav With New Zealand Groun Staff
Screengrab From Posted Video
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में खेले गया दूसरा वनडे मैच (IND vs NZ 2nd ODI) बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। जहां, टीम इंडिया (Team India) अपनी पारी का केवल 12.5 ओवर ही खेल पाई। बारिश ने इस मैच में कई बार खलल डाला। इसी वजह से ये मैच 29 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया था, लेकिन फिर दोबारा बारिश आई और मैच नहीं हो सका। जिसके बाद भारत के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एक खास सवारी का लुत्फ उठाया।

जब दूसरा वनडे मुकाबला आखिरी बार रुका तो उस समय भारत का स्कोर एक विकेट खोकर 89 रन था। इस समय शुभमन गिल 42 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर खेल रहे थे। जबकि सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन, फिर बारिश आ गई। जिसकी वजह से मैच रुक गया। हालांकि, इस दौरान सूर्यकुमार कुछ अलग करते हुए नजर आए। वह ग्राउंड स्टाफ के साथ मैदान सुखाने वाली छोटी सी कार में सवारी करते हुए दिखाई दिए। 

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1596722861602840576

इस दौरान वह ड्राइवर से बातचीत करते हुए भी नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, ड्राइवर उन्हें कुछ समझा रहा है। इसका वीडियो को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, “सेडन पार्क के ग्राउंड स्टाफ को सूर्यकुमार से कुछ मदद मिली।”

बता दें कि, तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद भारत के पास सीरीज में बराबरी करने का मौका था, लेकिन बारिश की दखल की वजह से यह मुमकिन नहीं हो पाया। जिसकी वजह से भारत के सीरीज हथियाने का सपना केवल सपना रह गया। अब भारत की कोशिश होगी कि, वह तीसरे वनडे में जीत हासिल सीरीज का अंत वो बराबरी के साथ करें।