IND vs NZ 1st Test Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की है। पहले दिन स्टंप्स की घोषणा तक न्यूजीलैंड ने 82 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से हेनरी निकोल्स 113 रन और ग्लेन फिलिप्स 94 रन नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। दूसरे भारतीय गेदबाजों ने वापसी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 368 पर ऑलआउट कर दिया। दूसरे दिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हुई। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हो गए।