

नई दिल्ली: अक्सर देखा गया है कि, पाकिस्तान क्रिकेटर (Pakistan Cricketers) अपनी किसी न किसी चीज़ की वजह से ट्रोलर्स (Trollers) के निशाने पर बने रहते हैं। अभी हाल ही में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam Troll) अपनी फिटनेस की वजह से ट्रोल हो गए थे। जिसके बाद एक बार फिर वह सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्रोल हो गए हैं। इस बार वह अपनी इंग्लिश की वजह से ट्रोल हुए हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, इस समय पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड (PAK vs NED) दौरे पर है। बाबर आजम का यह वीडियो एक मैच के बाद के इंटरव्यू (Babar Azam Troll Fro His English) के दौरान का है। जिसमें वह काफी रुक रुककर इंग्लिश बोलते दिखाई दे रहे हैं। बाबर को देखा जा सकता है कि वह बोलते-बोलते बीच में रुक रहे हैं, फिर कुछ सोचते हैं और बोलते हैं। इसी बीच वह कुछ ऐसे शब्दों का भी यूज़ करते हैं जिसका कोई अर्थ नहीं होता है। इसी वजह से अब यूज़र्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।
https://twitter.com/Tanolibahi786/status/1560582805087629315
एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- पूर्व कप्तान सरफराज अहमद भी बाबर आजम से ज्यादा अच्छी इंग्लिश बोल लेते थे।
https://twitter.com/itzvri45/status/1560126482059755521
इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- मैं भी बाबर आजम से ज़्यादा अच्छी इंग्लिश बोल लेता हूँ।
https://twitter.com/Muja_kyu_Nikala/status/1560618143445159945
बता दें कि, बाबर आजम की इंग्लिश का यह वाकया नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद का है। 18 अगस्त को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान टीम ने नीदरलैंड को 7 विकेट से हराया था। इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।