IND vs ENG: दूसरे वनडे की टिकट लेने के दौरान हुई भगदड़, 15 लोगों के घायल होने की आशंका, देखें VIDEO

भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी से वनडे सीरीज खेला जाएगा। इस सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे। पहले और दूसरे मैच के टिकट की बिक्री शुरू होते के साथ ही खत्म भी हो गई। दूसरे वनडे में टिकट लेने के दौरान भगदड़ मच गई।
दूसरे वनडे की टिकट लेने के दौरान हुई भगदड़
टिकट के दौरान हुई भगदड़ (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी से वनडे सीरीज खेला जाएगा। पहला मुकाबला कटक में खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में खेला जाएगा। यह मुकाबला 9 फरवरी को बराबती स्टेडियम, कटक में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का अंतिम मुकाबला 12 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे। पहले और दूसरे मैच के टिकट की बिक्री शुरू होते के साथ ही खत्म भी हो गई।

पहले मैच में टिकट बुक करने के लिए साइट पर लगभग 1 लाख 10 हजार लोग आए थे। जिसके बाद सभी फैंस ने लाइन लगाकर टिकट ली। वहीं दूसरे मैच के लिए टिकट लेने के दौरान भगदड़ की स्थिति हो गई। इस दौरान पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। वहीं पानी का बौछार भी किया गया। किसी तरह से स्थिति को संभाला गया। इतनी भीड़ की आशंका नहीं था लेकिन टिकट के लिए मारा-मारी को देखते हुए सभी दावे फेल हो गए।

इस भगदड़ में करीब 15 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। अब देखना है कि यह मामला कहां तक पहुंचता है। कितने लोग और घायल हुए हैं। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ पता चल रहा है कि पुलिस से भीड़ नहीं संभली और वो बेकाबू हो गई। जिसके बाद लोगों के बीच भगदड़ का महौल बन गया।

नागपुर से शुरू होगा सीरीज का कारवां

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार है। नागपुर का मैच कल 6 फरवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला वीसीए स्टेडियम, जमाठा में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज अपना लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। इस सीरीज में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेगी। वहीं जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनके जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com