फिर फ्लॉप हुई रोहित-राहुल की जोड़ी, टी20 वर्ल्ड कप में नहीं बना पाए 100 रनों की साझेदारी

ind-vs-eng-2nd-semi-final-t20-world-cup-2022-india-set-a-target-of-169-in-front-of-england
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारतीय टीम की सलामी जोड़ी केएल राहुल (KL Rahul) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दुनिया की सबसे कामयाब जोड़ी में से एक मानी जाती है। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में यह सलामी जोड़ी फ्लॉप हो गई। रोहित और राहुल बतौर पार्टनर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। कमाल की बात या है कि, यह जोड़ी इस बड़े टूर्नामेंट के एक भी मैच में 30 रन की पार्टनरशिप नहीं कर पाए।

गुरुवार को इंग्लैंड (India vs England) के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल मैच में ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन एक बार फिर यह जोड़ी फ्लॉप हो गई। भारत का पहला विकेट 9 रनों पर गया। यह टी20 वर्ल्ड कप में लगातार छठा मैच है, जब भारतीय ओपनिंग जोड़ी नाकाम रही।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) की जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के 6 मैचों में क्रमश: 7, 11, 23, 11, 27 और 9 रन की पार्टनरशिप की। रोहित और राहुल की औसतन पार्टनरशिप 15 रन से भी कम रही। बता दें कि,  रोहित-राहुल सिर्फ दो मैचों में 20 रन से अधिक की पार्टनरशिप कर सके।

पार्टनरशिप के अलावा यह दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में कुछ खास फॉर्म में नज़र नहीं आए। रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में 1 बार हाफ सेंचुरी लगाई है। वहीं, राहुल ने जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक लगाए। लेकिन पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ दोहरी जनसंख्या नहीं छू सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com