'इस' मामले में बांग्लादेश से हारी टीम इंडिया, जानिए इस World Cup में भारत का पावरप्ले में अब तक का प्रदर्शन

India won by 5 runs against Bangladesh
PIC: ICC/Twitter
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

आज बुधवार, 2 नवंबर को ICC T20 World Cup, 2022 में भारत और बांग्लादेश के बीच (India vs Bangladesh) मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए और बांग्लादेश को जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य दिया था। 

इस मैच में टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी बांग्लादेश की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज़ों की जोड़ी लिटन दास (Litan Das) और शांति ने 7 ओवर में बिना किसी विकेट खोए 66 रन बना लिए थे। लेकिन, तभी बारिश ने खलल डाला। जिसके बाद बारिश की वजह से मैच कुछ देर के लिए रुका और मैच 16 ओवर का कर दिया गया और बांग्लादेश को 151 रनों का लक्ष्य मिला। 

लिटन दास ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ़ 21 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 27 गेंदों में कुल 60 रन बनाए और रन आउट हो हो गए। एक खास बात ये रही कि बारिश से पहले बांग्देलाश का स्कोर 7 ओवर में बिना किसी विकेट के के 66 रन था। ऐसे में कहा जाय कि 6 ओवर के पावरप्ले की बैटल में बांग्लादेश ने भारत के दांत खट्टे कर दिए। पावरप्ले के युद्ध में उसने टीम इंडिया को शिकस्त ज़रूर दी।

दोनों टीम के सलामी बल्लेबाजों की बात की जाए तो, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) के सामने लिटन दास ((Litan Das) और नजमुल हुसैन शंटो (Najmul Hossain Shanto) की जोड़ी इक्कीस साबित हुए। गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान में उतरी टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल (KL Rahul) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जोड़ी पावरप्ले के 6 ओवर में केवल 37 ही रन बना पाई थी। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी ने 6 ओवर में 10 रन प्रति ओवर की औसत से 60 रन बना लिए थे और Power Play की बैटल तो कम से कम अपने कब्जे कर लिया था।

भारत के अब तक खेले कुल 4 मैचों के पावरप्ले की बात की जाए तो चारों मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन पावर-प्ले में बहुत ही खराब रहा है। इस ताज़ा वर्ल्ड कप की बात की जाए, तो इसमें पावरप्ले में सिर्फ UAE का प्रदर्शन ही टीम इंडिया से खराब रहा है। रिकॉर्ड्स बताते हैं कि टीम इंडिया का इस वर्ल्ड कप में पावर-प्ले में रन बनाने की औसत गति 5.54 प्रति ओवर रही है। यानी, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी के मुकाबले बहुत कमज़ोर रही है।

अब तक खेले सभी सभी 4 मुकाबलों की बात की जाए तो, पाकिस्तान के खिलाफ (India vs Pakistan T20 World Cup, 2022) टीम इंडिया ने पावरप्ले के 6 ओवर में 3 विकेट पर 31 रन, (India vs Netherlands T20 World Cup, 2022) नीदरलैंड के खिलाफ 1 विकेट पर 32 रन,  साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ (India vs South Africa T20 World Cup, 2022) 2 विकेट पर 33 रन और बांग्लादेश के खिलाफ (India vs Bangladesh T20 World Cup, 2022) 1 विकेट पर 37 ही रन बनाए। यानी, इस ताज़ा वर्ल्ड कप के  पावर-प्ले में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक काफी कमज़ोर रहा है। 

बहरहाल, इस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया। भारत के बोलिंग अटैक ने बारिश के बाद आरंभ हुए मैच में कहर ढा दिया। 

Navbharat Live
navbharatlive.com