

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों टेस्ट सीरीज का दूसरा (IND vs BAN 2nd Test) और अंतिम मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले की दूसरी पारी में बांग्लादेश दूसरी 231 रन पर सिमटी गई। जिसके बाद अब जीत के लिए भारतीय टीम को 145 रनों की जरूरत है।
बांग्लादेश की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज़्यादा लिटन दास ने 73 रन बनाए। जबकि भारत के लिए अक्षर पटेल ने तीन विकेट झटके। इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज कर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में अगर यह टारगेट भारत पूरा कर लेता है तो यह सीरीज टीम इंडिया जीत जाएगी।
https://twitter.com/BCCI/status/1606583041643925505
इस समय टीम इंडिया बल्लेबाजी करने मैदान पर उतर गई है। साथ ही भारत का एक विकेट भी चली चला गया है। कप्तान केएल राहुल केवल 2 रन बनाकर पवेलियन वापस चले गए हैं। शाकिब अल हसन ने उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच कराया।
बता दें कि, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश ने 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाए। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 231 रन बना पाई और भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में अब भारत की बल्लेबाजी जारी है।