श्रीलंका के खिलाफ मैच के बीच अंपायर से दो बार भिड़े तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी ने किया बीच-बचाव, देखें VIDEO
Tilak Varma Umpire Fight: श्रीलंका A के खिलाफ मैच टाई होने और सुपर ओवर के दौरान अंपायरों के फैसलों पर इंडिया A के कप्तान तिलक वर्मा भड़क गए। सोशल मीडिया पर उनकी तीखी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
श्रीलंका के खिलाफ मैच के बीच अंपायर से भिड़े तिलक वर्मा (Image- Social Media)
Tilak Varma Umpire Fight in Ind-A Vs Sl-A Match: श्रीलंका A के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज़ के मैच के दौरान इंडिया A के कप्तान तिलक वर्मा की ऑन-फील्ड अंपायरों से बहस हो गई। इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि मैच बहुत रोमांचक रहा और दोनों टीमों के 50 ओवर पूरे होने के बाद स्कोर टाई हो गया था, जिसके बाद श्रीलंका ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की।
तिलक वर्मा अंपायरों से क्यों भिड़े?
IND-A और SL-A के बीच खेले जा रहे मैच में आखिरी गेंद के बाद तिलक वर्मा अंपायरों के फैसले से बहुत नाराज़ थे। बता दें कि तेज़ गेंदबाज़ अरशद खान ने बल्लेबाज़ गुनासेकरा के पैड पर एक फुल गेंद फेंकी, जिस पर बल्लेबाज़ अपना फ्लिक शॉट नहीं खेल पाए। गेंद कीपर प्रभसिमरन सिंह के बाईं तरफ गई। इस दौरान बल्लेबाज़ों ने एक रन लिया और दूसरे रन की भी कोशिश की, लेकिन रन आउट हो गए।
A heated moment between Tilak Verma and Umpire. 🤯 pic.twitter.com/pe67HdkoHK — Qamar. (@Qamar5618) June 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
जनरल टिकट लेकर AC कोच में चढ़ा यात्री, TTE से बहस का वीडियो वायरल; बोला- ‘एक चवन्नी ज्यादा नहीं दूंगा’
कनाडा की सड़कों पर फ्री में मिल रहे टीवी, सोफा और डिशवॉशर! इंडियन कपल ने दिखाया अनोखा ट्रेंड
इसके बाद मैच टाई हो गया, लेकिन तिलक वर्मा का कहना था कि बल्लेबाज़ शॉट खेलने की कोशिश ही नहीं कर रहा था, इसलिए उनको रन नहीं मिलना चाहिए। हालांकि, अंपायर अपने फैसले पर कायम रहे और आखिरी गेंद पर रन को मान्यता दी गई।
दोबारा अंपायर से हुई बहस
इतना ही नहीं इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी के लिए आई और एक ओवर में 18 रन बनाए। इससे पहले ओवर की आखिरी गेंद को लेकर भी मैदान पर खूब गरमागरमी देखने को मिली। दरअसल, अरशद ने ऑफ स्टंप पर एक ऊंची फ़ुल टॉस गेंद फेंकी। श्रीलंका के बल्लेबाज अविष्का के बल्ले के टॉप एज से लगकर हवा में चली गई। गेंद मिड-ऑन की तरफ़ गई और फ़ील्डर ने कैच पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें- बिना बैटिंग किए ही श्रीलंका ए ने स्कोर बोर्ड पर टांग दिए 10 रन, भारतीय टीम पर क्यों लगा जुर्माना?
वैभव सूर्यवंशी ने किया बीच-बचाव
लेकिन, टीवी अंपायर ने चेक किया तो गेंद कमर से ऊपर थी और यह एक नो-बॉल थी। इससे पहले इसे खिरी गेंद समझकर भारतीय टीम के प्लेयर ग्राउंड से बाहर जा चुके थे। यहा तक की बल्लेबाजी के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पैड तक पहन लिया था। इस बीच अंपायर ने वापस बुलाया तो तिलक वर्मा गुस्से से आगबबूला हो गए। हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने बीच-बचाव करते हुए तिलक को अलग किया।
