T20 World Cup के बीच Shubhman Gill ने ठोकी सिर्फ़ 'इतनी' गेंदों में सेंचुरी

Shubman Gill
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

'Syed Mushtaq Ali Trophy 2022' के क्वार्टर फाइनल -1 में पंजाब की टीम से खेल रहे शुबमन गिल (Shubman Gill) ने (Punjab vs Karnataka)  कर्नाटक के खिलाफ सिर्फ़ 55 गेंदों में 126 रन ठोक दिए। इस आंकड़े में उनके बल्ले से निकले 11 शानदार चौके और 9 जानदार छक्के भी शामिल रहे।

इस मैच में गिल ने 229.09 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों को धोया। शुबमन गिल की धमाकेदार पारिंकी बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान 225 रन बनाए। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान एक वक्त ऐसा भी था, जब पंजाब 10 रन पर 2 विकेट खो चुका था। लेकिन, उसके बाद जब शुबमन सेट हो गए, तो बस कर्नाटक के चीथड़े उधेड़ दिए। उनके अलावा अनमोलप्रीत सिंह (Anmolpreet Singh) ने 43 गेंदों में 59 रन जोड़े। गौरतलब है कि दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 151 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप हुई।

https://twitter.com/BCCIdomestic/status/1587344535033896961?t=4o_AAwp2ZFsdTgmPbtoE0Q&s=19

शुबमन गिल ने इस मैच में सिर्फ 49 गेंदों में सेंचुरी ठोकी। T20 Cricket में गिल की यह पहली सेंचुरी है। इस मैच को पंजाब ने 9 रनों से जीत लिया और मैच के हीरो बने शुबमन गिल।

Navbharat Live
navbharatlive.com