

-विनय कुमार
ICC T20 World Cup, 2022 में सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए गुरूवार को पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मुकाबला था। हार हाल में जीतना था। और, टीम की बेहतरीन बल्लेबाज़ी की बदौलत पाकिस्तान ने साऊथ अफ्रीका को (South Africa vs Pakistan T20 World Cup, 2022) 33 रनों से हरा दिया। इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वालों में एक नाम इफ्तिखार अहमद (Iftikhar Ahmed) का भी रहा। उन्होंने जानदार हाफ सेंचुरी ठोकी।
पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी पाकिस्तान की टीम एक वक्त 43 रन पर 4 विकेट को चुका था। जिसके बाद, इफ्तिखार, मोहम्मद नवाज और शादाब खान ने जबरदस्त रन बटोरे और पाकिस्तान के स्कोर को 185 तक पहुंचाने में बड़ा रोल अदा किया। इफ्तिखार ने अपनी बल्लेबाज़ी में एक ऐसा छक्का लगाया जो 106 मीटर दूर गिरा। यह इस ताज़ा वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे लंबा छक्का रहा।
https://twitter.com/Lavdeep19860429/status/1588108302466306048?t=r10F-JGhYSt7bFr2Tkopww&s=19
T20 World Cup में इफ्तिखार अहमद की तीसरी हाफ सेंचुरी है। उन्होंने इससे पहले खेले कुल 32 पारियों में 27 की औसत से 602 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 62 रन नॉट आउट का है।
वहीं, ओवरऑल T20 Cricket की बात की जाए, तो अब तक खेली कुल 165 पारियों में 126 की स्ट्राइक रेट और 29 की औसत से उन्होंने कुल 3500 रन बनाए हैं, जिसमें 21 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। और, 90 रन नॉट आउट उनका बेस्ट स्कोर रहा है।