Women's World Cup Qualifier: दर्द से कराहते स्ट्रेचर पर गई बाहर, मैदान पर लौटते ही ठोकी सेंचुरी; लेकिन फिर भी नहीं दिला सकी जीत

ICC Womens World Cup Qualifier, 2025: हेली मैथ्यूज के शानदार प्रदर्शन के बाद भी वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड के हाथों 11 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी।
दर्द से कराहते स्ट्रेचर पर गई बाहर, मैदान पर लौटते ही ठोकी सेंचुरी
हेली मैथ्यूज (फोटो-स्क्रीनशॉट)
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबला पाकिस्तान में खेला जा रहा है। महिला वर्ल्ड कप क्वालीफायर की शुरुआत 9 अप्रैल से हुई। वेस्टइंडीज महिला टीम और स्कॉटलैंड महिला टीम में हुए मुकाबले में स्कॉटलैंड ने 11 रनों से जीत हासिल कर ली। हालांकि स्कॉटलैंड के लिए यह जीत इतनी आसान नहीं थी। जब तक वेस्टइंडीज की कप्तान पिच हेली मैथ्यूज पिच पर मौजूद थी। लेकिन मैथ्यूज के चोटिल होकर वापस जाते ही पासा पलट गया।

बुधवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को क्रैम्प के कारण मैदान छोड़कर जाना पड़ा। वो दर्द के कारण कराह उठी। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाना पड़ा। मैथ्यूज मैदान पर खड़ा होने लायक नहीं थी। जिसके बाद तुरंत मैदानकर्मी ने स्ट्रेचर पर बाहर लाया और उसके बाद उनका तत्काल उपचार किया गया। जिसके बाद अंत में आकर हेली ने बल्लेबाजी भी की।

99 के स्कोर पर स्ट्रेचर पर गई बाहर

हेली मैथ्यूज 99 के स्कोर पर मैदान से बाहर स्ट्रेचर पर गई। 245 रनों का पीछा करते हुए हेली ने एक छोर संभाले रखी और लगातार रन बनाते रही। लेकिन 95 के स्कोर पर एक शॉट लगाया, जिसमें उन्हें क्रैम्प आ गई। उसके बाद वह खड़ा होने के स्थिति में भी नहीं रही। उन्हें स्ट्रेचर से बाहर ले जाया गया।

वापस मैदान पर उतरकर बनाई शतक

हेली मैथ्यूज को 99 के स्कोर पर स्ट्रेचर से बाहर जाना पड़ा था। उसके बाद दर्द में रहते हुए वो एक बार फिर से बल्लेबाजी करने उतरी। वेस्टइंडीज के 8 विकेट खोने के बाद वो बल्लेबाजी करने उतरी और सबसे पहले अपना शतक पूरा किया। स्कॉटलैंड के खिलाफ हेली मैथ्यूज ने नाबाद 114 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉलैंड की टीम ने 244 रन बनाए। एबी एटकेन-ड्रमंड (21) और डार्सी कार्टर (25) ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। उसके बाद सराह ब्रायस ने 55, मेगन मैकॉल ने 45 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए हेली मैथ्यूज ने 4 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 233 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें सबसे ज्यादा रन कप्तान हेली मैथ्यूज ने बनाया। उन्होंने नाबाद 114 रनों की पारी खेली। उसके अलावा जैदा जेम्स ने 45 रनों की पारी खेली। वहीं स्कॉटलैंड के लिए फ्रेजर ने 3 और चोले एबेल ने 2 विकेट चटकाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com