-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Odi Batting Ranking Rohit Sharma On 2nd Position
ICC रैंकिंग में रोहित शर्मा को हुआ बड़ा फायदा, शुभमन गिल को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हाल में श्रीलंका के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके बूते अब वह ताजा जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

शुभमन गिल और रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
दुबई: भारतीय टीम हाल ही में श्रीलंका दौरे से वापस लौटी है। जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज और वनडे सीरीज खेली गई। टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीत दर्ज की, लेकिन वनडे में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारती टीम को हार को सामना करना पड़ा, लेकिन इस सीरीज में रोहित शर्मा का फॉर्म काफी शानदार था। ऐसे में अब वनडे रैंकिंग में भी रोहित को काफी फायदा हुआ है। वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
आईसीसी नें आज यानी 14 अगस्त को वनडे की रैंकिंग साझा की है। जिसमें बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। इस रैंकिंग में रोहित शर्मा को एक स्थान का फाएदा हुआ है। वह अब इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं शुभमन गिल एक पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गये जबकि विराट कोहली अपने चौथे स्थान पर बरकरार हैं।
पाकिस्तान के बाबर आजम इस समय 824 रेटिंग अंक से सूची में शीर्ष पर काबिज हैं जबकि रोहित के 765 अंक हैं। शीर्ष 20 में शामिल अन्य भारतीयों में श्रेयस अय्यर 16वें स्थान पर जबकि केएल राहुल एक पायदान खिसककर 21वें स्थान पर पहुंच गये।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
रोहित शर्मा का भावुक संदेश, अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर बोले- तुम्हारी मेहनत और…
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान से भारतीयों में रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं। वह शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज, आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और एडम जम्पा से पीछे हैं। ये तीनों शीर्ष तीन स्थान पर बने हुए हैं।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आठवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि मोहम्मद सिराज पांच पायदान के नुकसान से न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर बने हुए हैं। सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 12वें स्थान पर काबिज हैं।
यह 33 साल का गेंदबाज टखने की चोट के बाद इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया से गुजर रहा है और उनके बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में वापसी की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- मोर्न मोर्कल भारतीय गेंदबाजी को देंगे अक्यूरेसी और रफ्तार, पूरी हुई बॉलिंग कोच की दरकार
श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में (तीन मैच में पांच विकेट) भारत के लिए सर्वाधिक विकेट झटकने वाले वाशिंगटन सुंदर 10 पायदान के फायदे से 87वें स्थान पर पहुंच गये हैं। वहीं आल राउंडर सूची में रविंद्र जडेजा 16वें नंबर से भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज हरफनमौला हैं जबकि हर्दिक पंड्या चार पायदान के नुकसान से 26वें स्थान पर खिसक गये।
टीमों की वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम 118 रेटिंग अंक से शीर्ष पर बैठी है जबकि आस्ट्रेलिया 116 अंक से दूसरे और दक्षिण अफ्रीका 112 अंक से तीसरे स्थान पर है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Icc odi batting ranking rohit sharma on 2nd position
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IIT Patna Placement: Google-Amazon समेत 230+ कंपनियों ने दिए ऑफर्स, PPO में 30% की बंपर बढ़ोतरी
Aug 06, 2026 | 07:55 AMWTC Points Table में पाकिस्तान की बड़ी छलांग, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 8 टेस्ट मैचों की हार का सिलसिला
Aug 06, 2026 | 07:47 AMUP के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! 100 साल पुराना मकान ढहा, मलबे में दफन हुए एक ही परिवार के 6 लोग- VIDEO
Aug 06, 2026 | 07:38 AMEkadashi August 2026: अगस्त में कब हैं कामिका और पुत्रदा एकादशी? नोट करें व्रत की डेट और पारण का समय
Aug 06, 2026 | 07:35 AMमुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, पंचायतों को सशक्त बनाने के दिए निर्देश
Aug 06, 2026 | 07:33 AMटीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू
Aug 06, 2026 | 07:30 AM1-2 साल भी दूतावास में रखना पड़े तो रखेंगे…जब सुषमा स्वराज के एक आदेश से कांप उठा था पाकिस्तान
Aug 06, 2026 | 07:28 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














