जय शाह ने की हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना, ICC के चेयरमैन बनने के बाद पहुंचे अयोध्या, देखें वीडियो

आईसीसी के चेयरमैन बनने के बाद जय शाह पहली बार अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना की। इससे पहले जय शाह ने रामलला सहित राम मंदिर का दर्शन कर निर्माण की बारीकियों को देखा।
जय शाह ने की हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना
जय शाह (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी के चेयरमैन बनने के बाद जय शाह पहली बार अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना की। इससे पहले जय शाह ने रामलला सहित राम मंदिर का दर्शन कर निर्माण की बारीकियों को देखा। जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। 1 दिसंबर को जय शाह ने आईसीसी के चेयरमैन की कुर्सी संभाली है।

शनिवार को उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारियों ने जय शाह को विधिवत पूजा करवाई और उन्हें प्रसाद व आशीर्वाद प्रदान किया। हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के दौरान जय शाह ने कहा कि अयोध्या आकर उनकी आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ी है। उन्होंने अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की और इसे देश की आस्था का केंद्र बताया।

जय शाह को मैरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के विश्व क्रिकेट कनेक्ट्स सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह के अलावा सौरव गांगुली को मैरिलबोन क्रिकेट क्लब का हिस्सा बनाया गया है। इन दोनों के अलावा विश्व क्रिकेट कनेक्ट्स सलाहकार बोर्ड में 13 और मेंबर्स को शामिल किया गया है। इसकी अध्यक्षता पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा करेंगे। जबकि इसके अन्य मेंबर्स में संजोग गुप्ता, ग्रीम स्मिथ, एंड्रयू स्ट्रॉस और इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट को शामिल किया गया है।

वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी का गठन करीब 19 साल पहले 2006 में किया गया था। लेकिन अब वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्टस सलाहकार बोर्ड वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी की जगह लेगा। पिछले साल इस कमिटी की आखिरी बैठक गर्मियों में हुई थी। गौरतलब है कि वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी एक स्वतंत्र निकाय थी। जिसके पास कोई औपचारिक शक्ति नहीं थी, लेकिन इसकी सिफारिशों को अक्सर ICC ने अपनाया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीआरएस, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, टेस्ट क्रिकेट में डे नाइट की शुरुआत और स्लो ओवर-रेट में सुधार के लिए शॉट क्लॉक वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्टस सलाहकार बोर्ड वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी की सिफारिशें थी, जिसे बाद इन नियमों को आईसीसी ने अपनाया।

Navbharat Live
navbharatlive.com