-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Called Kl Rahul Reliable And Resilient Star Of Champions Trophy Share Video Of His Boundaries
ICC ने किसे बताया चैंपियंन ट्रॉफी का ‘रिलायलबल एंड रिसाइलेंट स्टार’, जारी किया लाजवाब बाउंड्रीज का Video
- Written By: मृणाल पाठक
आज भी लोग चैंपियंस ट्रॉफी का जिक्र करते हैं और उन खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जिन्होंने धमाल मचाया था। लेकिन अब ICC ने उस खिलाड़ी का वीडियो शेयर किया है, जो इस टूर्नामेंट में 'रिलायलबल एंड रिसाइलेंट स्टार' रहा।

टीम इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Champions Trophy 2025, KL Rahul: भले ही चैंपियंस ट्रॉफी खत्म हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी भी फैंस पर उसका खुमार चढ़ा हुआ है। आज भी लोग इस टूर्नामेंट का जिक्र करते हैं और उन खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जिन्होंने इस चैंपियनशिप में धमाल मचाया था। लेकिन अब खुद आईसीसी ने उस खिलाड़ी का वीडियो शेयर किया है, जो इस टूर्नामेंट में ‘रिलायलबल एंड रिसाइलेंट स्टार’ रहा।
आईसीसी ने कई सालों के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन करवाया था। जिसकी मेजबानी पाकिस्तान को सौंप दी थी। हालांकि, भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था। भारत ने आईसीसी को साफ कह दिया था कि वह सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा। जिसके बाद भारत के सभी मुकाबले दुबई में कराए गए थे। जहां टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।
ICC ने बताया रिलायलबल एंड रिसाइलेंट’ स्टार
भारत की इस जीत के कई हीरो रहे, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, वरूण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों का नाम शुमार है। जिनकी हर तरफ तारीफ भी हुई, लेकिन भारत की जीत का वो गुमनाम हीरो, जिसने हर मौकों पर भारत के लिए अहम पारिया खेली, अब उसकी तारीफ करने से आईसीसी पीछे नहीं पटा। आईसीसी ने ‘रिलायलबल एंड रिसाइलेंट स्टार’ भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
शेयर किया राहुल का वीडियो
आईसीसी की मानें तो पूरे चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान जो ‘रिलायलबल एंड रिसाइलेंट’ स्टार खिलाड़ी रहा वो भारत के केएल राहुल थे। जिन्होंने भारत की जीत के लिए कई अहम पारियां खेली। इस दौरान उन्होंने कई शानदार शॉट्स भी लगाए। जिसका वीडियो खुद आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया है।
आलोचकों का किया मुंह बंद
हालांकि आईसीसी से पहले भी कई दिग्गज खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी में केएल राहुल के शानदार फॉर्म को लेकर जमकर तारीफ की है। लोगों ने भी राहुल की दमदार पारियों के लिए उनकी सराहना की है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म दिखाकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
DC के लिए खेलेंगे राहुल
जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल केएल राहुल आईपीएल 2025 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वह इस बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिखाई देने वाले हैं। हालांकि उन्हें डीसी की कप्तानी सौंपी जानी थी, लेकिन उन्होंने कप्तान बनने का ऑफर ठूकरा दिया। ऐसे में अब वह अक्षर पटेल की कप्तानी में खेलते दिखाई देने वाले हैं।
Icc called kl rahul reliable and resilient star of champions trophy share video of his boundaries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














