अपने सास-ससुर से पहली बार मिलकर खुश हुए हार्दिक पंड्या, ट्विटर पर शेयर किया मजेदार वीडियो

Hardik Pandya was happy to meet his in-laws for the first time
Screengrab from Posted Video
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अपने शानदार खेल के लिए सबके दिलों पर राज करते हैं। चोट से उभरने के बाद से ही उन्होंने शानदार खेल दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs AUS T20 Series) में भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार था। हार्दिक ने रविवार (25 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबले में फिनिशिंग रोल भी अदा किया और भारत को जीत दिलाई। जिसके बाद भारतीय टीम (Team India) ने तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। जिसके बाद अब सोशल मीडिया (Social Media) पर हार्दिक ने एक वीडियो शेयर किया है। 

दरअसल, हार्दिक पंड्या ने ट्विटर पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हार्दिक अपनी सास-ससुर से मुलाकात करते नज़र आ रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि, हार्दिक अपने ससुराल वालों से पहले बार मिल रहे थे। हार्दिक ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, वीडियो और फोन कॉल के बाद, व्यक्तिगत रूप से मिला, पहली बार नेट्स (नताशा) की फैमिली से मिलकर बहुत अच्छा लगा। ऐसे मोमेंट्स के लिए आभारी हूं।'

https://twitter.com/hardikpandya7/status/1574323551787548673

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, हार्दिक की सास रेडमिला स्टेनकोविक कहती हैं, 'मैं जानती थी कि वह जरूर आएगा। मैं काफी खुश हूं। मुझे हार्दिक को देख लेने दो। हार्दिक अपनी सास से मजाक में कहते हैं कि उनके पति बिना शर्ट पहने बैठे हुए हैं। इस पर हार्दिक की सास ने कहा कि उन्होंने अब तक तो शर्ट पहना हुआ था। इसके बाद हार्दिक अपने ससुर गोरान स्टेनकोविक से भी मुलाकात करते है। हार्दिक अपने ससुर से शर्ट को लेकर सवाल पूछते हैं।'

बता दें कि, हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं। उन्होंने अपना करियर बॉलीवुड में शुरू किया था। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने सत्याग्रह से की थी। बाद में उन्हें असली पहचान बॉलीवुड सिंगर बादशाह के सुपरहिट गाने 'डीजे वाले बाबू…' से मिली। इस गाने में नताशा स्टेनकोविक ने शानदार परफॉर्मेंस किया था। नताशा बिग बॉस और नच बलिए जैसे रियलिटी शो में भी आकर चुकी हैं।