-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Hardik Pandya May Not In Playing 11 In First T20 Against South Africa Team India Playing 11
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या! जानें कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
- Written By: मृणाल पाठक
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज पहला टी20 मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है। उनकी जगह अक्षर पटेल कौ मौका मिल सकता है, हालांकि इसकी उम्मीद काफी कम है।

हार्दिक पांड्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज 8 नवंबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला आज रात 8:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि इस मैच के लिए टॉस 8:00 बजे होगा। इस पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना काफी मुश्किल होने वाला है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया के आलराउंडर हार्दिक पांड्या को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलेगी।
दरअसल, टीम इंडिया की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में दो तेज गेंदबाजों को डेब्यू का मौका मिल सकता है। सीरीज के पहले मैच में भारत के लिए यश दयाल और विजयकुमार वैशाख डेब्यू कैप पहन सकते हैं। वहीं संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को मैच में ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। बता दें कि इससे पहले संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी ओपनिंग किया था, जहां उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।
फिर आगे बढ़ते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर नजर आ सकते हैं। जबकि चौथे नंबर पर तिलक वर्मा क्रीज पर उतर सकते हैं। फिर पांचवें नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को देखा जा सकता है। हालांकि हार्दिक के अलावा टीम के पास अक्षर पटेल के रूप में ऑलराउंडर का भी विकल्प मौजूद है। ऐसे में हार्दिक को ज्यादा तरजीह दिए जाने की उम्मीद है, लेकिन हो सकता है कि वह प्लेंइंग 11 का हिस्सा ना भी हो।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
यह भी पढ़ें- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मैच, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
वहीं छठे नंबर पर फिनिशर के तौर पर जीतेश शर्मा और सातवें नंबर पर रिंकू सिंह को देखा जा सकता है। इसके बाद आठवें नंबर पर रवि बिश्नोई को मुख्य स्पिनर के तौर पर जगह मिल सकती है। गेंदबाजी विभाग में बिश्नोई के अलावा तीन तेज गेंदबाजों का चयन किया जा सकता है, जिसमें अर्शदीप सिंह, यश दयाल और विजयकुमार वैशाख शामिल हो सकता है।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जीतेश शर्मा, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अर्शदीप खान, विजयकुमार वैशाख, यश दयाल।
यह भी पढ़ें- बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले कोहली ने लिया बड़ा फैसला, नई मैनेजमेंट टीम से की अपनी सांठगांठ
Hardik pandya may not in playing 11 in first t20 against south africa team india playing 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














