

नयी दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Happy Birthday Virat Kohli) आज हर किसी के चहेते खिलाड़ी है। आज इसी सभी के फेवरेट खिलाड़ी का जन्मदिन है। विराट कोहली आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रहे है।कोहली को उनके चाहने वाले चीकू, रन मशीन, किंग ऑफ क्रिकेट, किंग कोहली जैसे उपनामों से भी पुकारते हैं। विराट कोहली के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा है। लगातार 2 साल से ख़राब फॉर्म के चलते कई लोगों की निशाने पर आने वाले विराट ने अब सबकी बोलती बंद कर दी है।
विराट कोहली (Happy Birthday Virat Kohli) इस साल खेले गए एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में अच्छे फॉर्म में नज़र आए थे। वहीं, वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे है। उनके शानदार शॉट्स देख हर कोई उनका दीवाना हो रहा है। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विराट कोहली ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। तो चलिए आज विराट के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते है उनके के बारे में कुछ खास बातें
विराट कोहली (Happy Birthday Virat Kohli) का जन्म 5 नवंबर 1988 में दिल्ली में हुआ था। विराट के पिता का नाम प्रेमजी कोहली और मां का नाम सरोज है। विराट कोहली ने विशाल भारती स्कूल से अपनी शिक्षा हासिल की है। विराट के पिता प्रेम जी, एक वकील थे और उनकी मृत्यु दिसम्बर 2006 में हुई थी। जब विराट कोहली के पिता का निधन हुआ तब वह दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे थे। विराट कोहली को अपने पिता के देहांत की खबर मिलने के बाद भी उन्होंने अपनी टीम का साथ नहीं छोड़ा।
दिल्ली की जीत में 18 साल के विराट का अहम योगदान था। अपनी टीम को खतरे से निकालने के बाद विराट कोहली अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। बस इसके बाद विराट ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। विराट कोहली ने 11 दिसंबर साल 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से इटली में शादी रचाई थी। भारतीय क्रिकेट प्रेमी इस इस जोड़ी को 'विरुष्का' नाम से भी पुकारते हैं। इन दोनों कपल्स को एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है।
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी है। कोहली से पहले उस वक्त तक यह खास कारनामा केवल मोहम्मद कैफ की अगुवाई में टीम इंडिया ने किया था।इसके बाद विराट कोहली को 2008 में ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। फिर 2010 में कोहली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया।
विराट कोहली ने अभी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। लेकिन, एक समय ऐसा था जब विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई बड़ी ख़िताब अपने नाम किए है। विराट कोहली आईपीएल में भी खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की कप्तानी भी छोड़ दी है।
विराट कोहली साल 2019 से लेकर साल 2022 साल काफी मुश्किलों भरा रहा है। विराट कोहली के बल्ले से 2019 में शतक लगा था। इसके बाद से उनका बल्ला मानों शांत ही हो गया। वह 2 साल तक ख़राब फॉर्म के चलते मुश्किलों से घेरे हुए रहे। कई लोगों ने उन्हें रिटायरमेंट लेने की सलाह भी दी। ख़राब फॉर्म के चलते ही विराट के हाथो से कप्तानी भी गई। लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने के बार फिर कड़ी मेहनत की। जिसका आज उन्हें बेहद अच्छा फल मिला है। वह आज टी20 वर्ल्ड कप के सही मायने में किंग बन गए है।
विराट कोहली ने शानदर रन बनाते हुए कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम दर्ज किए है। उन्होंने क्रिकेट जगत के कई बड़े दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़े है। हाल ही में विराट कोहली ने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है।
टी20 वर्ल्ड कप में 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने 16 रन बनाते ही टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह रिकॉर्ड पहले श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने के नाम पर दर्ज था। अब विराट ने उन्हें पीछे छोड़ यह खास रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर दिया है।
महेला जयवर्धने के नाम टी 20 विश्व कप में 1016 रन थे। जयवर्धने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 31 मैच खेले। इस दौरान उनका औसत 39.07 और स्ट्राइक रेट 134.74 था। उनका उच्चतम स्कोर 100 रन था। कोहली ने 25 मैचों में कमाल कर दिखाया है। उनका 83.41 का प्रभावशाली औसत और 131.71 का स्ट्राइक रेट है। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 89 रन है।