-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gautam Gambhir Win Icc Trophy As Player And Head Coach
Champions Trophy का खिताब जीतते ही गौतम गंभीर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले दुनिया के…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया। खिताब जीतते ही भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी इतिहास रच दिया। गौतम गंभीर बतौर खिलाड़ी और कोच के रूप में ट्रॉफी जीतने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए।

गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत ने 4 विकेटों से जीता। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया। खिताब जीतते ही भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी इतिहास रच दिया। गौतम गंभीर बतौर खिलाड़ी और कोच के रूप में ट्रॉफी जीतने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए।
न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत में रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा। उन्होंने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली। ट्रॉफी जीतते ही गौतम गंभीर ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने यह कारनामा पिछले साल किया था।
खिलाड़ी और कोच के तौर पर आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पांचवें खिलाड़ी बने गंभीर
गौतम गंभीर बतौर कोच और खिलाड़ी के तौर पर ICC टूर्नामेंट जीतने वाले केवल पांचवें व्यक्ति बन गए हैं। 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप चैंपियन, भारत के पूर्व साथी खिलाड़ी राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलियाई डैरेन लेहमैन और ज्योफ मार्श और दक्षिण अफ्रीकी गैरी कर्स्टन के साथ खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, धूमावती आरती में हुए शामिल
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
राहुल द्रविड़
द्रविड़ ने पिछले साल मुख्य कोच के तौर पर भारत को 2024 टी20 विश्व कप खिताब दिलाया था। एक खिलाड़ी के तौर पर द्रविड़ उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसे 2002 के चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।
डैरेन लेहमैन और ज्योफ मार्श
लेहमैन 2015 विश्व कप जीत में ऑस्ट्रेलिया के कोच थे। उन्होंने कंगारू टीम के साथ एक खिलाड़ी के रूप में 2003 और 1999 में दो विश्व कप भी जीते। शॉन और मिचेल के पिता ज्योफ मार्श ने 1999 का विश्व कप मुख्य कोच के रूप में जीता था, जबकि 1987 का विश्व कप उन्होंने खिलाड़ी के रूप में जीता था।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गैरी कर्स्टन
कर्स्टन को भारत में बहुत पसंद किया जाता है क्योंकि उन्होंने टीम की 2011 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में 1998 चैंपियंस ट्रॉफी (तब इसे ICC नॉकआउट टूर्नामेंट कहा जाता था) भी जीती थी।
गौतम गंभीर
इस टूर्नामेंट से पहले गंभीर पर बहुत दबाव था। उनके नेतृत्व में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला हारी थी, पहली बार घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से टेस्ट में हार का सामना किया था और फिर ऑस्ट्रेलिया से 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी हार गया था। उसके बाद भारतीय टीम ने वनडे में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप किया। उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में बिना एक भी मैच हारे फाइनल का खिताब अपने नाम किया।
Gautam gambhir win icc trophy as player and head coach
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














