फिन एलन ने वर्ल्ड क्रिकेट में रचा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

मेजर क्रिकेट लीग 2025 के उद्घाटन मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलते हुए फिन एलन ने 51 गेंदों पर 151 रनों की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किया।
फिन एलन ने वर्ल्ड क्रिकेट में रचा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
फिन एलन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

कैलिफोर्निया: मेजर क्रिकेट लीग 2025 के उद्घाटन मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलते हुए न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलन ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिन एलन ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 51 गेंदों का सामना करते हुए 151 रनों की धुंआदार पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 19 छक्के लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

फिन एलन ने इस मैच में 19 छक्के लगाए। उन्होंने 18 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान रचा है। वो साहिल चौहान द्वारा लगाए गए 18 छक्के से आगे निकल गए हैं। वहीं फिन एलन ने मेजर क्रिकेट लीग में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने निकोलस पूरन के नाबाद 137 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पूरन ने यह कारनामा 2023 में लास में सिएटल ऑर्कस के खिलाफ MI न्यूयॉर्क के लिए खेलते हुए किया था।

टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज

खिलाड़ी का नाम रन गेंदें चौके छक्के स्ट्राइक रेट टीम विपक्षी टीम तारीख
फिन एलन 151 51 5 19 296.07 सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स वॉशिंगटन फ्रीडम 13 जून 2025
साहिल चौहान 144 41 6 18 351.21 एस्टोनिया साइप्रस 17 जून 2024
हजरतुल्लाह ज़ज़ई 162 62 11 16 261.29 अफगानिस्तान आयरलैंड 23 फ़रवरी 2019
फिन एलन 137 62 5 16 220.96 न्यूज़ीलैंड पाकिस्तान 17 जनवरी 2024
ज़ीशान कुकिखेल 137 49 7 15 279.59 हंगरी ऑस्ट्रिया 5 जून 2022

34 गेंदों में जड़ा शतक

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ फिन एलन ने टी20 क्रिकेट में एक और धमाकेदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेलते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ सिर्फ 34 गेंदों में शतक पूरा किया। यह किसी भी न्यूज़ीलैंड खिलाड़ी द्वारा टी20 में सबसे तेज़ शतक है।

निकोलस पूरन को MLC में मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद इस टीम ने जताया भरोसा

MLC में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने

एलन ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने अपने ही देश के गेंदबाज़ों बेन सियर्स और रचिन रवींद्र को खासतौर पर निशाना बनाया। पावरप्ले के दौरान उन्होंने इनके खिलाफ चार छक्के और दो चौके लगाए। उन्होंने पहले 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर अगली 14 गेंदों में शतक तक पहुँच गए। उनकी यह 34 गेंदों की शतकीय पारी टी20 प्रतियोगिता में अब तक की सबसे तेज़ शतक में से एक रही, जिसमें उन्होंने निकोलस पूरन के 40 गेंदों वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com