-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Explosion Of Unsold All Rounder In Ipl Half Century In 22 Balls Dhonis This Opener Batted With Bat In Bpl
IPL में अनसोल्ड ऑल राउंडर का धमाका, 22 गेंदों में ठोकी हाफ़ सेंचुरी, BPL में धोनी के ‘इस’ ओपनर ने की बल्लातोड़ बैटिंग
- Written By: नवभारत डेस्क

PTI Photo
-विनय कुमार
बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2022) 2022 के ताजा सीजन के 13वें मैच में ‘कोमिला विक्टोरियंस’ (Comilla Victorians) ने ‘चट्टोग्राम चैलेंजर्स’ (Chattogram Challengers) को 52 रन से धूल चटा दी। ‘कोमिला विक्टोरियंस’ की इस ताजा सीजन में यह लगातार तीसरी विजय है। फिलहाल वह BPL Points Table में टॉप पर विराजमान है। अब तक खेले तीन मुकाबलों में सभी में जीत के सात 6 पॉइंट्स हैं। वहीं, दूसरी तरफ ‘चट्टोग्राम चैलेंजर्स’ (Chattogram Challengers) ने अब तक खेले 6 मैचों में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 6 पॉइंट्स लेकर दूसरे पायदान पर है।
‘कोमिला विक्टोरियंस’ की इस विजय में फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) और ने बड़ी भूमिका निभाई। डुप्लेसिस ने 8 जानदार बाउंड्री लगाए और 3 शानदार छक्कों की मदद से 55 गेंदों में 83 रन ठोके और नॉट आउट रहे। डेलपोर्ट के बल्ले से भी 4 बेहतरीन चौके और 3 शानदार छक्के निकले और इन जानदार शॉट्स की मदद से उन्होंने 23 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली। अगर IPL की बात की जाए तो फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) 100 मैच खेल चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
गौरतलब है कि, IPL 2021 में फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की येलो आर्मी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings CSK) की तरफ से नजर आए थे, जबकि कैमरन डेलपोर्ट (Cameron Delport) का अब तक IPL T20 Tournament में डेब्यू नहीं हुआ है। गौर करने वाली बात ये ह आहै कि, IPL 2020 के लिए हुए ऑक्शन में वे अनसोल्ड रह गए थे। उस नीलामी में इनकी बेस प्राइस सिर्फ 40 लाख रुपए ही था।
बांग्लादेश के चट्टोग्राम में ‘जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम’ में Bangladesh Premier League, 2022 (BPL 2022) के 13वें मुकाबले की बात की जाए तो Chattogram Challengers ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी Comilla Victorians ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए और चट्टोग्राम चैलेंजर्स को जीत केलिए 184 रनों का टारगेट दिया। टारगेट को चेज़ करने उतरी चट्टोग्राम चैलेंजर्स की समूची टीम 17.3 ओवर में ही 131 राम बनाकर ढेर हो गई।
Comilla Victorians (CV BPL 2022) की तरफ़ से नहीदुल इस्लाम (Nahidul Islam) ने 3 विकेट चटकाए। मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman), तनवीर इस्लाम (Tanvir Islam) और शोहिदुल इस्लाम (Shohidul Islam) ने 2-2 विकेट लिए। करीम जानत (Karim Zanat) के हिस्से भी एक विकेट आया। इससे पहले कोमिला विक्टोरियंस के सलामी बल्लेबाज़ विकेटकीपर लिटन दास (Litan Das) ने 5 जबरदस्त चौके और एक शानदार छक्के की मदद से 34 बॉल में 47 रन बनाए।
लिटन दास (Litan Das) ने फाफ डु डुप्लेसिस (Faf du Plessis) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की बढ़िया पार्टनरशिप की। डुप्लेसिस ने 40 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोकी। उन्होंने कैमरन डेलपोर्ट (Cameron Delport) के साथ चौथे विकेट के लिए 98 रनों की नाबाद साझेदारी की। डेलपोर्ट का बल्ला भी खूब बोला और सिर्फ 22 गेंदों में पचासा ठोका।
Explosion of unsold all rounder in ipl half century in 22 balls dhonis this opener batted with bat in bpl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














