भारत के खिलाफ इंग्लैंड की होगी ऐसी प्लेइंग इलेवन! जानिए दुसरे सेमीफाइनल के मैदान की पिच का मिज़ाज

IND vs ENG
File Photo
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ICC T20 World Cup, 2022 के एक सेमीफाइनल रिज़ल्ट  के बाद अब दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच (India vs England) कल एडिलेड के मैदान में भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे मुकाबला आरंभ होगा। इस मुकाबले को जीत कर 13 नवंबर को मेलबर्न में खेले जाने वाले फाइनल भिड़ंत में जाने के लिए दोनों ही टीमें जान झोंक देगी। 

सेमीफाइनल युद्ध के मैदान में उतरने के लिए दोनों ही देशों की टीमों ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) कमर कस चुके हैं। इस मुकाबले में टीम इंडिया को नाकों चने चबवाने के लिए इंग्लैंड कैसी प्लेइंग 11 के साथ उतरेगा, आइए जानें।

इस ताज़ा ICC T20 World Cup, 2022 टूर्नामेंट में अब तक खेले गए मैचों में भारत और इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं। ऐसे में इस सीजन के दूसरे सेमीफाइनल मैच में कल गुरूवार, 10 नवंबर को बेहद रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। इस मैच में जो भी जीतेगा, वह फाइनल में पहुंचेगा।

Adelaide की पिच का मिज़ाज 

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड ओवल मैदान में होगा। पिच का मिज़ाज की बात की जाए, तो यहां की पिच सपाट है, जहां रन बनाने में मदद मिलती है। 160 का स्कोर इस पिच पर औसत रन कह सकते हैं। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को बढ़िया मदद मिल सकती है।

India के खिलाफ England की संभावित Playing-XI

जोस बटलर (Jos Butler Captain), फिल साल्ट (Phil Salt), एलेक्स हेल्स (Alex Hales), बेन स्टोक्स (Ben Stokes), हैरी ब्रूक (Harry Brooks), लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingston), मोइन अली (Moeen Ali), सैम करन (Sam Curran), क्रिस वोक्स (Chris Woaks), आदिल राशिद (Adil Rashid), मार्क वुड (Mark Wood)।

Navbharat Live
navbharatlive.com