ENG W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के 7वें खिताब के सामने इंग्लैंड की चुनौती; क्या एलिस पेरी की चोट बनेगी बाधा?

England vs Australia Womens T20 World Cup: आज लॉर्ड्स में होने वाले महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड आमने-सामने भिड़ेंगी। ये मुकाबला रात 8:00 बजे (IST) शुरू होगा।
England vs Australia Womens T20 Final
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

England vs Australia Womens T20 Final: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमें चैंपियनशिप के इस अहम मुकाबले के लिए लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर बिना कोई मैच हारे पहुंची हैं। जहां ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज को हराया, वहीं इंग्लैंड ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार अपनी छठी जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया अपने सातवें खिताब पर नजरें गड़ाए हुए है, जबकि मेजबान इंग्लैंड महिला टीम अपने डोमेस्टिक ग्राउंड पर अपने शानदार रिकॉर्ड का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट

लॉर्ड्स में इंग्लैंड का T20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने वहां खेले गए सभी चार मैच जीते हैं, जिसमें 2009 में उनकी पहली T20 वर्ल्ड कप जीत भी शामिल है। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी चिंता अनुभवी तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर एलिस पेरी की फिटनेस है, जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल जीत के दौरान जांघ में चोट लग गई थी।

इस रविवार यानी कि आज लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, क्रिकेट की सबसे मशहूर प्रतिद्वंद्विताओं में से एक का गवाह बनेगा, जब टूर्नामेंट की दो अजेय टीमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगी।

ऑस्ट्रेलिया की नजर 7वें खिताब पर

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में  छह बार रही चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने सातवें खिताब की ओर देख रही है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपनी 150वीं महिला T20 जीत के भी करीब है। वहीं, इंग्लैंड के लिए घरेलू दर्शकों का समर्थन हर हाल में जीत हासिल करने का दबाव भी लाएगा।

शानदार फॅार्म में नैट सिवर-ब्रंट

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की मुख्य कोच शेली निट्शके ने संकेत दिया है कि मैच की अहमियत को देखते हुए, मैनेजमेंट पूरी तरह फिट न होने के बावजूद एलिस पेरी को प्लेइंग इलेवन में खिलाने पर विचार कर सकता है। दूसरी ओर, इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट की सफल वापसी के बाद इंग्लैंड भी मजबूत स्थिति में दिख रहा है। काफ (पिंडली) की चोट से उबरने के बाद, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com